
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी स्थित संगम विहार निवासी आदित्यपुर स्माल स्केल के उद्यमियों की संस्था एशिया के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह (अब उनका निधन हो चुका है) के खाते से साइबर ठगी करने के मामले में न्यायलय ने दोषी राजीव रंजन कुमार, कहकशा परवीन और विकास साव को आठ साल।की सजा सुनाई है. मामले की सुनवाई करते हुए एडीजे 3 संजय कुमार सिंह से सभी को सजा सुनाई है इसके अलावा 2.55 लाख रुपए जुर्माना भी लगाया है. जुर्माना नही देने पर सजा का भी प्रावधान है. यह पहला मौका नहीं है जब साइबर अपराधियों को न्यायालय ने सजा सुनाई है. इसके पूर्व भी न्यायलय ने साइबर अपराध के मामले में दोषियों को सजा सुनाई है.



