
जमशेदपुर के गोविंदपुर दुर्गानगर निवासी कुमारी रीमा कुशवाहा अपने ससुरालवालों की प्रताड़ना से तंग आकर बुधवार को पुनः जिला पुलिस मुख्यालय और गोविंदपुर थाना पहुंच अपना और अपने 6 वर्षीय बच्चे की जानमाल की रक्षा की गुहार लगाई है. साथ ही पुलिस कप्तान से अपने बच्चे की रिकवरी और अपनी सुरक्षा की मांग की है. रीमा ने बताया कि उसके ससुराल वाले उसे गंवार बताकर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं. पिछले दिनों मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया और उसके बच्चे को छीन लिया. रीमा ने बताया कि उसका ननदोई अमरेश सिंह जो लोको पायलट है उसे गलत निगाह से देखता है और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास कर चुका है. विरोध करने पर साजिश के तहत ससुराल में उसकी छवि खराब कर रहा है. जिसका साथ उसके पति कुमार गौरव, ननद निहारिका, अनामिका, सास कौशल्या और श्वसुर सुधीर सिंह भी दे रहे हैं. रीमा ने बताया कि ससुराल वाले अक्सर दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित करते हैं मायका बक्सर में है पिता की मौत हो चुकी है. ससुराल वाले जबरन बच्चे को उठा ले गए हैं, और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं. उन्होंने एसएसपी से न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई है.







