
सोनारी में मारपीट कर रंगदारी की मांग की प्राथमिकी दर्ज
सोनारी दास बस्ती निवासी रंजीत कुमार दास ने मोहित कुमार, नितेश कुमार और राजेश दास उर्फ आलू पर रंगदारी की मांग करते हुए मारपीट करने का आरोप लगाते हुए सोनारी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. शिकायतक के अनुसार घटना रविवार शाम की है. इस मामले में पुलिस ने मोहित कुमार और नितेश को गिरफ्तार कर लिया है.
बागबेड़ा में रंगदारी मांगने वाले तीन गिरफ्तार
बागबेड़ा पुलिस ने गांधीनगर निवासी मुकेश कुमार उर्फ बॉडीगार्ड से गाली गलौज करते हुए मारपीट करने के मामले में उदय दुबे, राकेश कुमार उर्फ शंभू और दीपक तिवारी उर्फ काना को गिरफ्तार किया है. इस मामले में मुकेश ने अक्षय दुबे, शंभू साव, दीपक तिवारी दीपक खंडेलवाल, रजनीश कुमार गुप्ता उर्फ मोदी, सूरज बच्चा, पप्पू घोष, बिट्टू मुखी और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया था. मामला शनिवार का है.
कदमा में व्यक्ति से भुजाली दिखाकर मोबाइल लूट करने वाला गिरफ्तार
कदमा थाना अंतर्गत रानीकुदर में भुजाली दिखाकर व्यक्ति से मोबाइल की लूट करने के मामले में फरार चल रहे रमजान अली को गिरफ्तार किया है. इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोप को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. घटना 3 दिसंबर की है.







