
जमशेदपुर : जमशेदपुर से सटे बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में इन दिनों देह व्यापार का धंधा जोरो से फल फूल रहा है. इसी मामले को लेकर बहरागोड़ा पुलिस ने छापेमारी की. छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक पुरुष और एक महिला को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा. जांच के दौरान पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया. इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संचालिका को भी गिरफ्तार किया है. पुलिस ने सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र में लगातार देह व्यापार का धंधा बढ़ता ही जा रहा है. इसके बाद पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर छापेमारी की गई.






