
पलामू : पलामू पुलिस ने दो नक्सली समर्थकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में छत्तरपुर थाना क्षेत्र निवासी सुरेंद्र भुइंया और मनातु थाना क्षेत्र निवासी अमरेश सिंह को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने खोजी कार्रवाई करते हुए एके 47 का एक मैग्जीन, एके47 का 7 जिंदा गोली, 3 मोबाइल, नक्सली पर्चा के अलावा रोजाना इस्तेमाल का अन्य सामान बरामद किया है. पलामु पुलिस ने बताया कि 27 फरवारी को तुरकुन गांव में नक्सली रंजन दी के दस्ते के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई. त्वरित कार्रवाई करते हुए सीआरपीएफ 134 बटालियन की एफ कंपनी के साथ जवाबी कार्रवाई की गई. इस मुठभेड़ में रंजन जी को गोली लगी. जिसके बाद उसके दस्ते के सदस्य रंजन जी को लेकर मौके से फरार हो गए. बाद में वे लोग चोरी छिपे अमरेश के घर पर रंजन जी का इलाज करा रहे थे. जानकारी मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अमरेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया.







