
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा गांधी नगर में राजू मोहंती और सुशील मोहंती की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. मृतक राजू मोहंती की पत्नी दीपा ने अपने प्रेमी जितेन के साथ मिलकर दोनों की हत्या की है. थाने में पूछताछ के क्रम में दोनों ने पुलिस के समक्ष हत्या की बात स्वीकार की है. दीपा ने बताया कि राजू उसके साथ अक्सर उसके साथ मारपीट करता था. बीती रात को भी वह मारपीट कर रहा था. इसी बीच किराए में रहने वाले जितेन ने उसे रोकने की कोशिश की पर वह जितेन से भी भीड़ गया जिसके बाद दोनों ने मिलकर राजू की हत्या कर दी. इस बीच सुशील मोहंती भी बीच बचाव करने पहुंचा तो दोनों ने मिलकर उसकी भी हत्या कर दी. दीपा के अनुसार जितेन के साथ उसके अवैध संबंध भी थे. यह बात भी सामने आ रही है कि बीती रात को राजू ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया था. इसके बाद विवाद हुआ और दोनों ने घटना को अंजाम दिया. हालांकि पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. दीपा गांजा बेचने के मामले में पूर्व में जेल जा चुकी है. चार महीने पूर्व ही वह जेल से छुट कर आयी थी. वहीं आरोपी जितेन मूल रूप से पश्चिम बंगाल के खड़गपुर का रहने वाला है और राजू के घर में पिछले दो माह से किराये पर रह कर बैंड बाजा बजाने का काम करता है. पुलिस दोनों को हिरासत में रखकर पूछताछ कर रही है.





