
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा में पिता पुत्र को हत्या के मामले में पुलिस ने हत्यारी पत्नी दीपा मोहंती और उसके प्रेमी जितेंद्र को पुलिस ने जेल भेज दिया है. पुलिस के समक्ष दोनो ने कई खुलासे भी किए. राजू की हत्या पत्नी दीपा ने की जबकि सुशील की हत्या जितेंद्र ने की. दीपा ने पुलिस को बताया कि बीती रात को राजू ने उसे जितेंद्र के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था, जिसके बाद उसने ही रसोई घर में राजू की गला दबाकर हत्या कर दी. हत्या करने के बाद उसने जितेंद्र के साथ फिर से शारीरिक संबंध बनाया. इसी बीच दोनों ने सुशील को भी रास्ते से हटाने का प्लान बनाया. सुशील पास ही किराना दुकान पर सो रहा था. दोनों दुकान पर गए और गला दबाकर सुशील की हत्या कर दी. साक्ष्य छुपाने के लिए शव को बेड पर लेटा दिया. (नीचे भी पढ़ें व वीडियो देखें)
जानकारी देते हुए एसएसपी डॉ एम तमिल वाणन ने बताया कि दोनों से कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है. जितेंद्र दोनों की हत्या कर दीपा के साथ रहकर सारी संपत्ति भी हड़पना चाहता था. घटना के पहले जितेंद्र ने राजू के साथ बैठ कर शराब का सेवन भी किया था. पुलिस दोनों की मेडिकल जांच भी करवा रही है, ताकि दोनों के बीच शारीरिक संबंध को भी सही साबित किया जा सके. दोनों को न्यायिक हिरासत में भी भेज दिया गया है.




