जमशेदपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के चौका थाना अंतर्गत रुगड़ी गांव निवासी 35 वर्षीय प्रीतम बंशीयल की हत्या का खुलासा पुलिस ने किया है. पुलिस ने इस मामले में प्रेमिका को गिरफ्तार किया है. प्रेमिका 40 वर्षीय पूर्णिमा देवी ने पुलिस के समक्ष कई खुलासे किए है. पूर्णिमा ने पुलिस को बताया कि वह रुगड़ी निवासी प्रीतम बंशीयल के साथ बीते दो साल से रह रही थी. (नीचे देखे पूरी खबर)

प्रीतम उसे छोड़कर अपनी पहली पत्नी के पास जाना चाहता था जिस कारण उसने गुरुवार की रात को प्रीतम को दाउली से हत्या कर दी. घटना के बाद दाउली को उसने सड़क पर ही फेंक दिया और फरार हो गई. ने घटना में प्रयुक्त हथियार को बरामद नहीं किया है. प्रीतम शादी शुदा है वहीं आरोपी पूर्णिमा भी शादी शुदा है. दोनो रुगड़ी में ही एक किराए के मकान में रहते थे. पुलिस ने पूर्णिमा को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.





