
जमशेदपुर : टेल्को में एक बंद पड़े घर से कॉपर और गीजर की चोरी करते पकड़ाये युवक को बुधवार को स्थानीय पुलिस ने जेल भेज दिया. आरोपी का नाम सोहेल बताया जाता है. जानकारी के अनुसार उसे स्थानीय लोगों ने चोरी करते पकड़ा था, जिसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया था. उसके पास से करीब छह किलोग्राम कॉपर (तांबा) तार और दो गीजर बरामद किया गया है. पूछताछ व आवश्यक कार्रवाई करने के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है.






