
जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को पुलिस से उलझने व सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में दो बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़े हैं. गिरफ्तार आरोपियों में घोड़ाबांधा का गौरव गोस्वामी और बिरसानगर गुरुड़बासा का रंजीत लोहार है. घटना गत 19 अप्रैल की है. टेल्को थाना में पूर्व में इन पर मामले दर्ज हैं. उनके पास से दो सिल्वर रंग का कांटेदार फरसा, दो म्यान सहित तलवार, एक-एक बेसबेट, तलवार व कटारी बरामद की गई है. बुधवार को दोनों को जेल भेज दिया गया है. बताया जाता है कि जब पुलिस उसको गिरफ्तार किया जा रहा था तब पुलिस से ही वे लोग उलझ गये थे. इसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की.














