
जमशेदपुर : साकची के सागर बियर बार में गोविंदपुर जनता मार्केट निवासी जितेंद्र कुमार सिंह (52) की उसके दोस्तों ने हत्या कर दी. घटना बुधवार दोपरह की बतायी जाती है. बताया जाता है कि मृतक की गोविंदपुर जनता मार्केट में घड़ी की दुकान है. दोपहर में जितेंद्र दोस्तों के साथ साकची बियर बार में आया था, यहां विवाद के बाद मारपीट हो गई. उसे गोविंदपुर केअर नर्सिंग होम टेम्पो में बैठाकर दोस्त ले गए, जहां उसकी मौत हो गई. हत्या का कारण जमीन विवाद बताया जाता है, हालांकि पुलिस इसकी जांच में जुट गई है. जितेंद्र के तीन दोस्तों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. गोविंदपुर थाना प्रभारी धर्मेन्द्र अग्रवाल ने बताया की मामले की जांच की जा रही है. साकची में ही जितेंद्र की हत्या हो गई थी. अभी तफ्तीश जारी है. जमीन विवाद के मामले में कोई जानकारी नहीं मिली है. (नीचे भी पढ़ें)
बेरहमी से हत्या, गर्दन की हड्डी टूटी, कनपट्टी में तेज धारदार हथियार का जख्म, बार का सीसीटीवी फूटेज खंगालेगी पुलिस
घड़ी दुकान के मालिक की हत्या बेरहमी से साथियों ने की है. उसकी गले की हड्डी तोड़ दी गई. दायीं कनपट्टी पर तेज धारदार हथियार से वार किया गया. गोबिंदपुर पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजवा दिया है. घटना दोपहर दो बजे की है. पुलिस मामले की जांच से शीघ्र पर्दा उठा लेगी ऐसा दावा किया गया है. पुलिस बार का सीसीटीवी खंगालने की तैयारी भी कर रही है. मारपीट के बाद गोलमुरी के जिस ऑटो से शव को लाया गया, उसके साथ तीन साथियों को हिरासत में रखकर पूछताछ की जा रही है. परिजनों से भी पुलिस ने पूछताछ की है. चालक मृतक का रिश्तेदार है, ऐसी बात सामने आ रही है. समाचार लिखे जाने तक परिजन थाना में जुटे हुए हैं.












