
जमशेदपुर : गाजियाबाद की कम्पनी मैक्सीजॉन टच प्राइवेट लिमिटेड ने हजारों इंडियंस को चुना लगाया है. जमशेदपुर के लोग भी इससे अछूते नहीं है. करोड़ों की ठगी का शिकार होने बाद उनकी रातों की नींद उड़ गई है. प्रधानमंत्री, इंडिया साइबर पुलिस, जमशेदपुर पुलिस, डीसी तक के ट्वीट भुक्तभोगियों के न्याय की गुहार से गूंज रहे हैं. जमशेदपुर के उदय कुमार चंद्रवंशी ने भी पीएम को ट्वीट किया. वे कम्पनी के एंकर थे. उन्होंने सबसे पहले अपने बचाव में ट्वीट किया. स्थानीय सुदर्शन दास की भी भारी भरकम रकम गई. बताया जाता है कि कम्पनी से जुड़े स्थानीय निवेशकों का एक वाट्सअप ग्रुप चलता था, जिसमें भूचाल आया हुआ है. सभी एकजुट होकर शाम तक एसएसपी के पास जाने की तैयारी कर रहे हैं.














