
उलीडीह में पत्नी ने पति पर दर्ज किया दहेज प्रताड़ना का केस
उलीडीह थाना इलाके के डिमना रोड स्थित रामनगर शंकोसाई रोड नंबर एक निवासी बीना गोराई ने पति मंटू गोराई पर दहेज के प्रताड़ित करने व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया गया है. आरोपित मंटू घोड़ाबांधा जाहिर टोला का रहने वाला है. घटना 11 मार्च 2016 से 23 मार्च 2021 तक की है. पत्नी का आरोप है कि उसे पति ने घर से निकाल दिया. वह मायके रहने लगी तो यहां भी प्रताड़ित करता है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
डिमना चौक में बोकारो के ट्रांसपोर्टर से मारपीट
एमजीएम थाना में डिमना चौक के पास रविवार रात बोकारो के ट्रांसपोर्टर धर्मेंद्र सिंह से मारपीट की गई. मारपीट में वह जख्मी हो गए. मामले में धर्मेंद्र ने विजय, छोटू, कुमोद, सोहन सिंह व अन्य दो तीन को आरोपी बनाते हुए उलीडीह थाना में एक मत होकर मारपीट करने व जख्मी करने का मामला दर्ज कराया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
सोनारी में महिला से मारपीट, मामला दर्ज
सोनारी थाना इलाके के कुम्हारपाड़ा ग्वाला बस्ती में नवल किशोर सिंह की पत्नी पिंकी देवी से शनिवार की शाम हुई मारपीट के मामले में थाना में एक राय होकर मारपीट किए जाने का मामला दर्ज कराया गया है. मामले में वहीं, के अंकित शर्मा, अजीत शर्मा, गीता शर्मा, सुप्रिया शर्मा को आरोपी बनाया गया है. घटना प्रभात क्लब के पास घटी थी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.












