
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी क्षेत्र में रविवार को हुए सड़क हादसे में घायल छोटा गोविंदपुर निवासी 57 वर्षीय ब्रजदेव सिंह की इलाज के दौरान मंगलवार को मौत हो गयी. टाटा मोटर्स अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांसें ली. बताया जाता है कि गोलमुरी थाना क्षेत्र के नीलडीह गोलचक्कर के पास रविवार की रात एक अज्ञात वाहन की चपेट में वे आ गये थे. वहां लोगों ने उनको उठाया था और उनको टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया था. बाद में घरवालों को इसकी सूचना दी गयी थी. बताया जाता है कि ब्रजदेव सिंह घर वापस लौट रहे थे तब ही यह हादसा हो गया. किस वाहन ने उनको धक्का मारा है, यह पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने एक सड़क हादसा का मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है.






