
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो के उलीडीह थाना क्षेत्र से पुलिस ने लूट और चोरी के मामले का उदभेदन कर दिया है. पुलिस ने इस मामले में जुगसलाई डीबी रोड निवासी अजहर इमाम को लूटे गये गहने और अन्य सामान के साथ जब्त किया है. उसके पास से पुलिस ने सोने का चैन लौकेट के साथ वजन करीब 15 ग्राम, ब्राउन्ज का चूडी चार पीस वजन करीब 20 ग्राम को बरामद कर जब्त किया है. इस घटना में प्रयुक्त किये गये, काला रंग का प्लसर मोटरसाईकिल, बड़ा छुरा, पेचकस, लोहे का नोकिला छेनी, गोटी रिन्च, छोटा दो हेक्सा ब्लेड को जब्त किया गया है. पुलिस ने उसके निशानदेही पर ही गोलमुरी के जीएफ 1 फ्लैट से चुराये गये गहनों औव सामानों की चोरी कर ली है. पुलिस उक्त चोरी के मामले में सोने जैसा लौकेट सात पीस, चेन दो पीस, कान का झुमका दो पीस, कान बाली दो पीस, कुल 16.10 ग्राम एवं गोल्ड लोन से संबंधित कागजात की छाया प्रति को बरामद कर जब्त किया है. कांड के प्राथमिकी अभियुक्त अजहर इमाम को पुलिस ने जेल भेज दिया है.





