
रांची/जमशेदपुर : झारखंड हाईकोर्ट में दायर की गयी याचिका को लेकर होटल अलकोर के मालिक राजीव दुग्गल ने अपनी स्थिति साफ की है. श्री दुग्गल ने बताया है कि उन्होंने पासपोर्ट का नवीनिकरण यानी रिन्यूअल के लिए आरेदन दिया है. लेकिन इस आवेदन को लेकर क्लियरेंस नहीं दिया जा रहा है क्योंकि उनके ऊपर नया केस दर्ज हुआ है. इसको लेकर ही उन्होंने एक याचिका हाईकोर्ट में लगायी है ताकि उनके पासपोर्ट का रिन्यूअल कर दिया जाये. उन्होंने बताया है कि पुलिस की नकारात्मक रिपोर्ट के कारण पासपोर्ट का नवीनिकरण नहीं हो पा रहा है. विभाग मामले को लटका रही है, जिसको जल्द से जल्द लागू कराने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की गयी है. श्री दुग्गल ने कहा कि इस मसले को बेवजह का तूल दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि पासपोर्ट का रिन्युअल रुका है, पासपोर्ट जब्त नहीं किया गया है. कानून से हमेशा न्याय मिला है और उनको भी भरोसा है कि उनको न्याय मिलेगा. आपको बता दें कि बुधवार को इस मसले पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है.





