
रांची : झारखंड के रांची के पल्स अस्पताल में इडी की रेड चल रही थी, लेकिन बाहर मरीजों के परिजन हंगामा कर रहे थे. 30 अप्रैल को एक सड़क हादसे में एक युवक को पल्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 6 मई को रात 9 बजे उसकी मौत हो गयी. इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने परिजनों को 4 लाख रुपये का बिल दिया और तत्काल जमा करने को कहा. पैसा नहीं देने के कारण उनको लाश नहीं दिया जा रहा था. इसको लेकर परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया. जमकर धक्का-मुक्की शुरू हो गयी. सिक्यूरिटी गार्ड के साथ धक्का मुक्की हो गयी. इन लोगों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया और जमकर नारेबाजी की. इन लोगों का कहना है कि उन लोगों के पास आयुष्मान कार्ड भी था, लेकिन उनसे हर दिन पैसे मांगे गये. 50 से 60 हजार रुपये रोज लिया गया और 3 लाख रुपये अस्पताल में जमा किया जा चुका है. लेकिन फिर भी शव नहीं दिया गया. लोगों ने हंगामा किया तो प्रबंधन के लोग आये. पुलिस ने मध्यस्थता की. इसके बाद मामले को रफा दफा किया गया.




