
जमशेदपुर : जमशेदपुर के जाकिरनगर के रहने वाले मोहम्मद रिजवान अंसारी ने शुक्रवार को एसएसपी ऑफिस जाकर मामले की शिकायत की है. उनका कहना है कि उन्होंने जवाहर नगर के अल अब्बास अपार्टमेंट के रहने वाले शेख अख्तर से जवाहर नगर स्थित उनकी दुकान 17 लाख रुपए में खरीदी थी. मई में शेख अख्तर का निधन हो गया. रिजवान अंसारी का कहना है कि शेख अख्तर के निधन के बाद उनके बेटे शेख शहबाज ने दुकान पर कब्जा कर लिया है. मोहम्मद रिजवान अंसारी का कहना है कि उन्होंने 17 लाख रुपए में दुकान से शेख अख्तर से खरीदी थी. उनके पास इसके कागज भी हैं. उन्होंने शेख अख्तर से दुकान खरीद कर उन्हीं को रेंट पर दे दी थी. शेख अख्तर उनकी दुकान पर रेंट में दुकान चलाते थे. रिजवान अंसारी का कहना है कि उनके पास दुकान के कागज भी हैं और शेख अख्तर के निधन के बाद अब उनके बेटे दुकान हड़पने के चक्कर में हैं. रिजवान अंसारी ने एसएसपी से मामले की जांच कर दुकान दिलाने की मांग की है. यह दुकान जवाहर नगर रोड नंबर तीन में है.दूसरी तरफ, आजादनगर रोड नंबर पांच के रहने वाले शेख शहबाज का कहना है कि उनके पिता ने दुकान नहीं बेची थी. रिजवान जो कागजात दिखा रहे हैं. वह फर्जी है. वह उनकी दुकान हड़पना चाहते हैं. शेख शहबाज का कहना है कि उनके पिता ने यह दुकान 12 अगस्त 2017 को दयानंद दीपेश कुमार कच्छप से खरीदी थी. शेख शाहबाज का कहना है कि उनके पिता ने रिजवान से 2 लाख रुपए उधर लिए थे, जिसे उन्होंने चुकता कर दिया था.






