
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के डिमना रोड शांति पथ निवासी कृष्ण गोपाल दुबे के पुत्र की बिष्टुपुर में एक्सीडेंट हो गया था, वे पुत्र का बेहतर इलाज कराने वेल्लोर गए थे. करीब 20 दिनों बाद इलाज कराकर वापस आये. परिवार परेशान और दुखी था. अचानक आज एक और विपत्ति आ गई. साइबर अपराधियों ने उनके बैंक अकॉउंट से करीब 79 हजार रुपए हैक कर निकाल लिए. जब इसकी जानकारी उन्हें हुई तो वे घबरा गए. उन्होंने तुरंत बन्ना गुप्ता आईटी सेल के संस्थापक पप्पू सिंह, यूथ कांग्रेस के पश्चिम विधानसभा अध्यक्ष भवानी सिंह, मानगो प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष ईश्वर सिंह को इसकी सूचना दी. पप्पू सिंह के नेतृत्व में सभी लोग बिस्टुपुर स्थित साइबर थाना पहुंचे और पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई. पुलिस मामले की जांच कर रही है और उन्होंने पीड़ित को आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपियों को ढूंढ कर कड़ी सजा दी जाएगी.













