जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर में चोरों का आतंक जारी है. हर दिन चोर पुलिस की लुंज पूंज व्यवस्था की पोल खोलते हुए चोरी कर रहे हैं. यह बात और है की पुलिस मामले को दबाने की कोशिश करती है, लेकिन सच छुपता नहीं. मंगलवार को भी सक्रिय चोरों ने परसुडीह थाना इलाके में तिलकानगर निवासी रितु सिंह के बंद मकान में ताला तोड़कर नकद समेत 90 हजार के सामान की चोरी कर ली. घटना की रात महिला अपने पड़ोस के घर में शादी समारोह में गई थी और वहीं रुक गई. बुधवार की सुबह घर आने पर ताला टूटा देख उसके होश उड़ गए. अंदर जाने पर अलमीरा भी टूटा पाया और सामान गायब थे.







