
देवघर : देवघर जिले के सारठ पलाजोरी मुख्य सड़क पर लोधरा मोड़ के समीप सवारी से भरी हुई तेज रफ्तार बोलेरो वाहन पेड़ से टकराने से चालक सहित आठ लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. इसमें पांच पुरुष और तीन महिलाएं शामिल है. घटना की सूचना मिलते ही सारठ थाना के एएसआई विशंभर विश्वकर्मा घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को सारठ समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर नेहा, सीएचओ वर्षा नाग एवं ईसा द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया गया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि बोलेरो वाहन में सवार डेगरी राणा, शंकर राणा, मोहन लाल राणा, रूपा देवी, प्रदीप राणा यह सभी गांव फुदनीसार, थाना चितरा का है. वही सोना चंद देवी गांव बगजोरिया का है. वही प्रदीप यादव चालक दुमदुमी गांव निवासी है तथा राकेश मंडल वहादुरपुर गांव निवासी बताया गया. बताते चलें कि सभी लोग चितरा थाना क्षेत्र के है. सभी लोग बोलेरो गाड़ी से दुमका नोनीहाट रिस्तेदार के घर गए हुए थे. जहां से सोमवार को अपना घर वापस लौट रहे थे. इसी बीच सोमवार को दिन के करीब डेढ़ बजे सारठ थाना क्षेत्र के सारठ पालाजोरी मुख्य सड़क पर लोधरा मोड़ के समीप बोलेरो गाड़ी जिसकी संख्या ( जेएच 04-एफ 5809) के चालक प्रदीप यादव द्वारा नियंत्रिण खो देने से सड़क किनारे एक पेड़ से जाकर जोरदार रूप से टकरा गई, जिससे गाड़ी में सवार उक्त सभी लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. वही गाड़ी के अगले हिस्से का परखच्चा उड़ गया है और वाहन का इंजन बॉडी में चिपक गया है. इस भीषण सड़क दुर्घटना में किसी के हताहत की सूचना खबर लिखे जाने तक नहीं है.







