जमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र के भिलाईपहाड़ी निवासी भीम सिंह की पत्नी सुकुरमनी सिंह (53) ने रविवार की रात कीटनाशक खा लिया. घटना के बाद रात में ही उसे परिजन लेकर एमजीएम अस्पताल पहुंचे थे, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई. पुलिस के अनुसार घरेलू विवाद में महिला ने जहर खाया था. पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.





