जमशेदपुर : जमशेदपुर से सटे कपाली ओपी क्षेत्र (सरायकेला-खरसावां जिला) स्थित रुगड़ी में एक अज्ञात भारी वाहन की चपेट में आने से मानगो दाईगुट्टू के रहने वाले दो युवको की मौत हो गयी. रुगड़ी गांव जमशेदपुर से सोनारी के नये डोबो पुल को पार करने के बाद आता है. बताया जाता है कि दोनों युवक स्कूटी पर सवार होकर कांदरबेड़ा से होते हुए वापस आ रहे थे. रास्ते में रुगड़ी के पास कांदरबेड़ा की ओर से ही आ रहे एक अज्ञात भारी वाहन ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दोनों की घटनास्थल पर मौत हो गयी. (नीचे भी पढ़ें)

दोनों की पहचान जमशेदपुर के मानगो दाईगुट्टू के रहने वाले अनमोल और के रविशंकर के रुप में हुई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.







