
जमशेदपुर : सीताराम डेरा थाना क्षेत्र के देव नगर में वृद्ध पिता राजेंद्र सिंह को उनके बेटे सतीश कुमार सिंह ने मारपीट कर घायल कर दिया है। इस मारपीट में वृद्ध पिता घायल हो गया। उसका सर फट गया है। उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की शिकायत पुलिस से कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। राजेंद्र सिंह ने बताया कि उनका चार कमरे का घर है। सतीश कुमार सिंह चाहता है कि वह पूरे घर पर कब्जा कर ले। वह उन्हें मारपीट कर घर से भगाना चाहता है।







