देवघर: बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर इन दिनों आगामी श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों में व्यस्त है. जिला प्रशासन से लेकर पुलिस महकमा तक करोड़ों श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर लगातार रणनीति बना रहा है. इसी बीच नगर थाना क्षेत्र में हुई एक पुलिस कार्रवाई ने सुरक्षा व्यवस्था और संभावित खतरों को लेकर नई बहस छेड़ दी है. देवघर नगर थाना पुलिस ने एक फॉर्च्यूनर वाहन से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस का दावा है कि ये लोग किसी बड़ी घटना” को अंजाम देने की योजना बना रहे थे. उनके पास से एक अवैध देसी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है.(नीचे भी पढे)

पुलिस के अनुसार 6 जून की शाम नगर थाना में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी शंकर कुमार रजक गश्ती पर थे. इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि एक सफेद रंग की फॉर्च्यूनर कार (जेएच15एपी-5093) में सवार कुछ लोग देवघर रेलवे स्टेशन होते हुए रामगढ़ मार्ग की ओर जा रहे हैं और किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं.
सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया. इसके बाद पहले से गठित विशेष टीम सक्रिय हुई और वाहन की घेराबंदी कर तलाशी ली गई. पुलिस का कहना है कि तलाशी के दौरान एक अवैध पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ, जिसके बाद वाहन में सवार पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया.(नीचे भी पढे)
यह प्रश्न इसलिए महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि देवघर कोई साधारण शहर नहीं है. यह देश के सबसे बड़े धार्मिक स्थलों में से एक है, जहां श्रावणी मेला के दौरान करोड़ों श्रद्धालुओं का आगमन होता है. हर वर्ष सुरक्षा एजेंसियां मेले को लेकर महीनों पहले से तैयारी शुरू कर देती हैं. ऐसे समय में यदि पुलिस स्वयं यह कह रही है कि गिरफ्तार लोग किसी बड़ी घटना की योजना बना रहे थे, तो स्वाभाविक रूप से लोगों के मन में आशंका पैदा होना लाजिमी है.(नीचे भी पढे)
इस वर्ष श्रावणी मेला को लेकर प्रशासन पहले से ही हाई अलर्ट मोड में दिखाई दे रहा है. हाल ही में राज्य सरकार के मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी, जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने कई उच्चस्तरीय बैठकें की हैं. सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, ट्रैफिक प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवाओं और आपदा प्रबंधन को लेकर लगातार समीक्षा हो रही है.ऐसे समय में “बड़ी घटना की तैयारी” के आरोप में हुई गिरफ्तारी को सामान्य घटना मानकर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.यही कारण है कि यह मामला केवल हथियार बरामदगी तक सीमित नहीं रह जाता, बल्कि धार्मिक नगरी की सुरक्षा से जुड़ा एक बड़ा प्रश्न बन जाता है. (नीचे भी पढे)
पुलिस ने इस मामले में देवघर नगर थाना कांड संख्या 216/2026 दर्ज किया है. गिरफ्तार आरोपितों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं तथा आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है. मामले की जांच जारी है.वहीं गिरफ्तार अपराधियों में शैलेश कुमार दास,अरबिंद कु दास,गोलू महथा,लल्ला झा और रोहन तुरी शामिल हैं. सभी रिखिया थाना क्षेत्र का रहने वाला है. वहीं मौके से एक फोरनेक्स कार,एक देशी पिस्टल औऱ एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है.







