• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, June 7, 2026
36 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur rail contract worker dies due to burn injury : टाटानगर रेल यार्ड में करंट लगने से घायल तकनीशियन की टीएमएच में इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने दर्ज कराया एफआइआर, दोषी अधिकारियों पर की कार्रवाई की मांग

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे स्टेशन यार्ड में वंदे भारत एक्सप्रेस की मरम्मत के दौरान करंट लगने से गंभीर रूप से झुलसे आउटसोर्स एजेंसी के तकनीशियन आशीष मांडी की इलाज के दौरान मौत हो गई. लगभग एक सप्ताह तक टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) के बर्न यूनिट में जिंदगी और मौत से जूझने के बाद शनिवार शाम उसकी मौत हो गई. घटना के बाद मृतक के परिजनों, स्थानीय लोगों और शुभचिंतकों में भारी आक्रोश है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, परसुडीह निवासी आशीष मांडी 30 मई की रात टाटानगर यार्ड में खड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस के एक कोच में मरम्मत कार्य कर रहे थे. इसी दौरान वे हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए. उन्हें तत्काल इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक देखते हुए वेंटिलेटर पर रखा था, लेकिन अत्यधिक झुलस जाने के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका. (नीचे भी पढ़ें)

जीआरपी थाना पहुंचे परिजन, कार्रवाई की मांग

ADVERTISEMENT

आशीष मांडी की मौत के बाद रविवार सुबह उनके परिजन और स्थानीय लोग टाटानगर जीआरपी थाना पहुंचे. परिजनों ने थाना प्रभारी को लिखित शिकायत सौंपते हुए घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करने तथा कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की. परिजनों का आरोप है कि रेलवे यार्ड में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई, जिसके कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ. उन्होंने कहा कि यदि कार्य शुरू करने से पहले आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए गए होते तो आशीष की जान नहीं जाती. (नीचे भी पढ़ें)

ठेका कंपनी ने रेल अधिकारियों को ठहराया जिम्मेदार

घटना के बाद आशीष मांडी की ठेका कंपनी अमित इंजीनियर्स ने रेल प्रशासन, आरपीएफ और संबंधित थाना को लिखित शिकायत भेजी है, कंपनी ने अपने पत्र में आरोप लगाया है कि 30 मई की रात लगभग 11:30 बजे वंदे भारत डिपो में कार्यरत उनके कर्मचारी को बिना उचित इलेक्ट्रिकल आइसोलेशन और पावर शटडाउन सुनिश्चित किए ही कोच की छत पर कार्य करने के लिए भेजा गया था. कंपनी का कहना है कि सुरक्षा प्रक्रिया का पूरी तरह पालन नहीं किए जाने के कारण कर्मचारी करंट की चपेट में आया. पत्र में घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई है. (नीचे भी पढ़ें)

चार रेल अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप

ठेका कंपनी द्वारा भेजे गए पत्र में घटना के समय ड्यूटी पर मौजूद कुछ रेल अधिकारियों और कर्मचारियों का भी उल्लेख किया गया है. कंपनी ने आरोप लगाया है कि संबंधित अधिकारियों की निगरानी में कार्य हो रहा था, फिर भी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन नहीं कराया गया. शिकायत में वंदे भारत डिपो से जुड़े चार अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया गया है. कंपनी ने इन अधिकारियों की भूमिका की जांच कर विभागीय और कानूनी कार्रवाई किये जाने की मांग की है. (नीचे भी पढ़ें)

घटना के बाद रेल प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है. सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि कार्य के लिए पावर ब्लॉक दिया गया था, तो फिर कोच में बिजली की आपूर्ति कैसे बनी रही और तकनीशियन करंट की चपेट में कैसे आ गया. सूत्रों के अनुसार, चक्रधरपुर मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं. जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हादसे के वास्तविक कारणों और जिम्मेदार लोगों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी. फिलहाल आशीष मांडी की मौत के बाद रेलवे यार्ड में सुरक्षा व्यवस्था और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की कार्य परिस्थितियों को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. परिजन दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं.

Team Sharp Bharat D

Team Sharp Bharat D

Related Posts

jamshedpur congress- ‘मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है, जनता अब आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाए ‘ – परविंदर सिंह, ‘महंगाई मैन मोदी ने फिर चलाया महंगाई का चाबुक’ गैस हुआ 29 रुपया महंगा
खबर

June 7, 2026
Chandil 6 injured in road accident : चांडिल क्षेत्र में एनएच33 पर दो ऑटो में सीधी टक्कर में दोनों चालकों सहित छह लोग जख्मी, सभी को गंभीर हालत में एमजीएम अस्पताल लाकर कराया गया भर्ती
खबर

Chandil 6 injured in road accident : चांडिल क्षेत्र में एनएच33 पर दो ऑटो में सीधी टक्कर में दोनों चालकों सहित छह लोग जख्मी, सभी को गंभीर हालत में एमजीएम अस्पताल लाकर कराया गया भर्ती

June 7, 2026
Jamshedpur chain snatching : बिरसानगर की महिला से टेल्को क्षेत्र में चेन व मोबाइल की छिनतई, पीड़िता ने मनीफिट निवासी दिलीप कुमार के खिलाफ लगाया आरोप, पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी

Next Post
jamshedpur congress- ‘मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है, जनता अब आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाए ‘ – परविंदर सिंह, ‘महंगाई मैन मोदी ने फिर चलाया महंगाई का चाबुक’ गैस हुआ 29 रुपया महंगा

jamshedpur congress- 'मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है, जनता अब आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाए ' - परविंदर सिंह, 'महंगाई मैन मोदी ने फिर चलाया महंगाई का चाबुक' गैस हुआ 29 रुपया महंगा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन की वार्ता के दौरान उभरा गतिरोध, टाटा वर्कर्स यूनियन ने बुलायी कमेटी मीटिंग

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मीटिंग में वेज रिवीजन के मुद्दे पर हंगामा, कमेटी मेंबरों ने अध्यक्ष को घेरा, अध्यक्ष ने कहा – बेहतर वेज रिवीजन होगा, देर है, पर दुरुस्त समझौता करने की कोशिश होगी, देखिये किसने क्या सवाल उठाया

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Monsoon arrives: इंतजार खत्म ! केरल पहुंचा मॉनसून, झारखंड में एक सप्ताह की देरी से आ सकता है मॉनसून, जानें कब कहां होगी बारिश

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jamshedpur congress- ‘मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है, जनता अब आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाए ‘ – परविंदर सिंह, ‘महंगाई मैन मोदी ने फिर चलाया महंगाई का चाबुक’ गैस हुआ 29 रुपया महंगा

Jamshedpur rail contract worker dies due to burn injury : टाटानगर रेल यार्ड में करंट लगने से घायल तकनीशियन की टीएमएच में इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने दर्ज कराया एफआइआर, दोषी अधिकारियों पर की कार्रवाई की मांग

Chandil 6 injured in road accident : चांडिल क्षेत्र में एनएच33 पर दो ऑटो में सीधी टक्कर में दोनों चालकों सहित छह लोग जख्मी, सभी को गंभीर हालत में एमजीएम अस्पताल लाकर कराया गया भर्ती

Jamshedpur chain snatching : बिरसानगर की महिला से टेल्को क्षेत्र में चेन व मोबाइल की छिनतई, पीड़िता ने मनीफिट निवासी दिलीप कुमार के खिलाफ लगाया आरोप, पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी

Jamshedpur mgm missing patient found from basement : एमजीएम अस्पताल से शनिवार देर रात मरीज के लापता होने से मची खलबली, सुबह में खोजबीन में बेसमेंट के गेट के पास सुरक्षित मिला बुजुर्ग मरीज  

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur congress- ‘मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है, जनता अब आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाए ‘ – परविंदर सिंह, ‘महंगाई मैन मोदी ने फिर चलाया महंगाई का चाबुक’ गैस हुआ 29 रुपया महंगा

Jamshedpur rail contract worker dies due to burn injury : टाटानगर रेल यार्ड में करंट लगने से घायल तकनीशियन की टीएमएच में इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने दर्ज कराया एफआइआर, दोषी अधिकारियों पर की कार्रवाई की मांग

Chandil 6 injured in road accident : चांडिल क्षेत्र में एनएच33 पर दो ऑटो में सीधी टक्कर में दोनों चालकों सहित छह लोग जख्मी, सभी को गंभीर हालत में एमजीएम अस्पताल लाकर कराया गया भर्ती

Jamshedpur chain snatching : बिरसानगर की महिला से टेल्को क्षेत्र में चेन व मोबाइल की छिनतई, पीड़िता ने मनीफिट निवासी दिलीप कुमार के खिलाफ लगाया आरोप, पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी

Jamshedpur mgm missing patient found from basement : एमजीएम अस्पताल से शनिवार देर रात मरीज के लापता होने से मची खलबली, सुबह में खोजबीन में बेसमेंट के गेट के पास सुरक्षित मिला बुजुर्ग मरीज  

Jamshedpur lpg price hike : रसोई गैस फिर हुई महंगी, घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी, ग्राहकों को 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर के लिए अब चुकाने होंगे 981.5 रुपये

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News