देवघर : देवघर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पवन कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर दो अलग-अलग मामले के उद्भेदन की जानकारी दी सरवां थाना क्षेत्र में झपट्ट मार गिरोह द्वारा राजू यादव से मोबाइल चीन कर फरार हो गया था इस मामले मे प्राथमिकी दर्ज़ कर अपराधियों की लगातार खोज बिन की जा रही थी। उसी दौरान आज दुमका जिला के तालझारी थाना क्षेत्र मे छापेमारी कर छिंतई की मोबाइल के साथ जलेसर कुमार को गिरफ्तार किया गया इसके निशानदेहि पर पुलिस ने देवघर के मोहनपुर थाना क्षेत्र से एक पल्सर बाइक बरामद की है। वही दूसरे मामले की जानकरी देते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पवन कुमार ने बताया बीते रात्री 10 बजे जिला के रिखिया थाना छेत्र मे एक व्यक्ति द्वारा देसी कट्टा के साथ ग्रामीणों को डरा धमका रहे थे। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा त्वरित करवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से एक देसी कट्टा 6 ज़िंदा कारतूस बरामद किया गया है।






