जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना पुलिस ने पिछले 17 अगस्त को न्यू बारीडीह फौजा बागान निवासी महिला रेणु शर्मा से 1000 रुपए और मोबाइल लूट की घटना का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जो बदमाश गिरफ्तार किए गए हैं। गिरफ्तार अपराधकर्मियों में बिरसानगर जोन नंबर 6 का रहने वाला अर्जुन निषाद, बिरसा नगर के जोन नंबर 3 का रहने वाला राहुल मुखी और बिरसानगर के जोन नंबर एक का रहने वाला राज कर्मकार शामिल है। इस मामले में एक किशोर को भी निरुद्ध किया गया है। (नीचे भी पढ़ें व वीडियो देखें)
बदमाशों के पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। इसके अलावा इनकी निशानदेही पर चोरी और लूट के 56 एंड्रॉयड फोन बरामद किए गए हैं। गुरुवार को एसएसपी ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि यह बदमाश इलाके में मोबाइल लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे। उन्होंने कई घटनाओं में अपनी संलिप्तता कबूल की है। पुलिस ने मेडिकल जांच कराने के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया है और को बाल गृह भेजा गया है।







