
जमशेदपुर : बिहार के लखीसराय ज़िलें की एसटीएफ टीम ने लखीसराय स्टेशन पर छापामारी कर चार पिस्टल के साथ अवैध हथियारों के तस्करो को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार लोगों में जमशेदपुर के जुगसलाई निवासी मोहम्मद औरंगजेब और मुंगेर के रहने वाले अफरोज शामिल है. इन दोनों को लखीसराय जेल भेज दिया गया है. गुप्त सूचना के आधार पर इन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. ये लोग कोल्हान (जमशेदपुर समेत अन्य ज़िलें) में आर्म्स सप्लाई करने के लिए इन हथियारों की लेनदेन कर रहे थे. (नीचे देखे पूरी खबर )

हथियार तस्कर, मोहम्मद औरंगजेब उर्फ कल्लू जुगसलाई पुरानी बस्ती रोड चूना शाह कॉलोनी का रहने वाला है. 25 सालों से वह और उनका पूरा परिवार गैरकानूनी हथियार के धंधे में लिप्त है. वह जुगसलाई निवासी नसीम दारूवाला का भतीजा और सुबोध आलम का चचेरा भाई ,मोहम्मद औरंगजेब और उनके भाइयों पर 20 से भी ज्यादा गैरकानूनी हथियार बेचने का केस जमशेदपुर न्यायालय में चल रहा है. इनका परिवार दूसरे जिले में भी गैर कानूनी हथियार का बिजनेस चला रहा है. इनका नेटवर्क पूरे कोल्हान में फैला हुआ है.







