जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर थाना प्रभारी ने एक देशी कट्टा और गोली के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. उक्त व्यक्ति मंगल सिंह है, जो जमशेदपुर के गोलमुरी कंचन होटल के सदभावना मार्केट के पास रहने वाले है, जो पूर्व में बिरसानगर शिवमंदिर के पास जोन नंबर 4 रहते थे. उसके खिलाफ टेल्को थाना में आर्म्स एक्ट के दो मामले जबकि चोरी का एक मामला बिरसानगर में दर्ज है. उसके पास से 0.315 का जिंदा गोली लोड किया हुआ बरामद किया गया है. (नीचे देखे पूरी खबर)

बताया जाता है कि बिरसानगर थाना के बगल में शंभू दास के ऊपर फायरिंग की घटना 3 नवंबर को घटित हुई थी. इस मामले में एएसपी की ओर से टीम गठित की गयी थी, जिसके आधार पर पुलिस ने लगातार छापामारी कर उसको पिस्तौल के साथ गिरफ्तार कर लिया. इस टीम में बिरसानगर थाना प्रभारी प्रभात कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक धीरज कुमार सिंह, मुरताज अंसारी, मृणाल कुमार, दीपक कुमार दास, हवलदार किरण हांसदा, सतवन सिंह गगराई समेत अन्य लोग मौजूद थे.





