गम्हरिया : सरायकेला-खरसावां जिला की गम्हरिया पुलिस ने रविवार की सुबह गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुरकुम गांव में संचालित हो रही अवैध शराब की भट्ठी को ध्वस्त करते हुए करीब 2500 केजी अवैध महुआ जावा नष्ट कर दिया. बताया जा रहा है कि परशुराम हांसदा नामक व्यक्ति द्वारा गांव में ही अवैध रूप से शराब भट्ठी संचालित की जा रही थी. इसकी सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजीव कुमार ने एक टीम का गठन करते हुए कार्रवाई करने का निर्देश दिया. टीम में शामिल एसआई चंदन कुमार, एएसआई अजय राय, अशोक कुमार, शिव शंकर दास समेत अन्य ने उक्त भट्ठी को ध्वस्त कर दिया. हालांकि कारोबारी परशुराम हांसदा भागने में सफल रहा. उसके खिलाफ मामला दर्ज कर छापेमारी की जा रही है.





