
आदित्यपुर: जमशेदपुर- सरायकेला सीमा से होकर गुजरने वाली खरकई नदी के पुराने पुल से कूदकर एक स्कूटी सवार ने अपनी जान दे दी. मृतक अपनी स्कूटी संख्या JH05 BW- 3218 और अपना मोबाइल फोन गाड़ी में ही छोड़ दिया है.p फिलहाल यह तय नहीं हो सका है कि घटनास्थल बिष्टुपुर थाना क्षेत्र का है या आदित्यपुर थाना क्षेत्र का, हालांकि दोनों थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच चुकी है. मृतक के शव को पानी से निकालने का प्रबंध किया जा रहा है. प्रत्यक्षदर्शियों की अगर मानें तो स्कूटी सवार व्यक्ति बिष्टुपुर की ओर से आया और अपनी स्कूटी को पुल के ऊपर खड़ी कर मोबाइल उसी पर रखकर अचानक नदी में छलांग लगा दिया. नीचे पानी कम होने की वजह से व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतक का नाम सुरेश गुप्ता है जो परसुडीह का रहने वाला है. बताया जाता है कि उसके मोबाइल फोन पर उसकी बेटी का फोन आया जिसके बाद लोगों ने उसको जानकारी दी, जिसके बाद उनके परिजन वहां पहुंचे हैं.






