
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो जवाहर नगर रोड नंबर 15 स्थित जेकेएस कॉलोनी में रहने वाले पंकज मिश्रा के 22 वर्षीय इकलौते बेटे आर्यन मिश्रा का भुवनेश्वर के नदी में डूबने से
मौत हो गई. पंकज मिश्रा के इकलौते बेटे आर्यन पहले बीबीए की पढ़ाई कोलकाता में पूरा किया. उसके बाद एमबीए की पढ़ाई के लिए भुवनेश्वर में दाखिला कराया था.( नीचे देखें पूरी खबर)

वह अपने आठ मित्रों के साथ भुवनेश्वर के बलियंता थाना क्षेत्र के ढलबलाहरा कुआखाई नदी में नहाने गया था. आर्यन समेत अन्य साथी नहाने के दौरान डूबने लगे. इस दौरान आर्यन मिश्रा के तीन और साथी नदी में डूबने लगे. नदी के बहाव से सारे चार लोग डूब गए. पांच लोग बच गए. मौजूद मछुआरों ने 5 लोगों को किसी तरह निकाला जबकि 4 लोग बह गए. इसमें से एक आर्यन के अलावा कटक के रहने वाला कुमार अभिनाष, बालासोर का रहने वाला रोहित और कटक बलिकूदा निवासी प्रतीक शामिल है. सभी भुवनेश्वर के इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र थे. .( नीचे देखें पूरी खबर)

आर्यन के दादा और दादी अपने साथियों के साथ सुल्तानगंज से जल भर देवघर पैदल रास्ते में चल रहे थे. देवघर पहुंचते ही उन्हें सूचना मिली. आनन-फानन में आर्यन के दादा दादी मानगो के जेकेएस कॉलोनी पहुंचे. दादा दादी के घर पहुंचते ही पूरा माहौल गमगीन हो गया. महिलाओं का क्रंदन पूरा बस्ती शोकाकुल हो गया. सूचना मिलने पर भाजपा नेता विकास सिंह, उलीडीह भाजपा मंडल के अध्यक्ष अमरिंदर पासवान, संदीप शर्मा, संजय सिंह उनके आवास पर पहुंचकर परिजनों से मिलकर शोक व्यक्त किया. मंगलवार देर शाम सूचना मिलने के बाद आर्यन के रिश्तेदार भुवनेश्वर के लिए निकल गए हैं. सारी प्रक्रिया करने के बाद आर्यन का शव देर शाम जमशेदपुर आने की संभावना है.




