• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Monday, September 14, 2026
32 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राजनीति

jamshedpur-bjp-भाजपा जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार, रामबाबू तिवारी जमशेदपुर के सांसद समेत तमाम भाजपाइयों के साथ डीसी ऑफिस पहुंचे, कहा-सरयू राय करा रहे है जमशेदपुर पूर्वी में गुंडागर्दी

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X


जमशेदपुर : भाजपा जमशेदपुर महानगर जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार के नेतृत्व में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो के साथ भाजपाइयों ने मंगलवार को उपायुक्त रविशंकर शुक्ला को जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा की समस्याओं एवं शिकायतों पर ध्यान आकृष्ट कराते हुए ज्ञापन सौंपे. ज्ञापन में जमशेदपुर पूर्वी के नवनिर्वाचित विधायक सरयू राय द्वारा घोड़ाबांधा थीम पार्क में भारतीय जन मोर्चा नामक संगठन के बैनर तले आयोजित वनभोज में खुलेआम वन प्रशासन द्वारा तय नियमों व आदेशों का खुलेआम उल्लंघन कर कार्यक्रम आयोजित करने व पूर्वी विधानसभा अंतर्गत विभिन्न सामुदायिक भवनों के संचालन में विधायक सरयू राय के समर्थकों द्वारा अवरोध उत्पन्न करने और धमकियां देने के आशय में उचित कार्यवाई की मांग की गई. ज्ञापन में बताया गया कि घोड़ाबांधा थीम पार्क परिसर में कई स्थानों पर वन प्रमंडल पदाधिकारी, मानगो वन प्रक्षेत्र के हस्ताक्षर से सार्वजनिक नोटिस चस्पा है. उक्त नोटिस में बड़े अक्षरों में विभागीय आदेश अंकित हैं कि थीम पार्क में चूल्हे और ज्वलनशील पदार्थों के प्रयोग को वर्जित किया गया है. जमशेदपुर की आम जनता द्वारा उक्त पार्क में वनभोज करने पर वन विभाग द्वारा सख्ती की जाती है और चूल्हों तथा अन्य ज्वलनशील पदार्थों के प्रयोग पर रोक लगायी जाती है. पर अजीब विडंबना है कि विधायक सरयू राय के वनभोज आयोजन में वन प्रशासन के आदेशों व नियमों की सरेआम अवमानना की गयी किंतु सम्बंधित विभाग एवं जमशेदपुर प्रशासन द्वारा इस आशय में किसी प्रकार की कोई रोक लगाने हेतु प्रयास नहीं किये गए.

वहीं, बताया गया कि विधायक सरयू राय के तथाकथित समर्थकों द्वारा भाजपा कार्यकर्ता तथा क्षेत्र के विभिन्न सामुदायिक भवनों का संचालन कर रही समितियों से जुड़े लोगों को धमकियां दी जा रही है. कुछ एक जगहों पर मारपीट और हिंसक घटनाएं भी घटित हुए हैं जिसकी सूचना विगत दिनों ज्ञापन के माध्यम से उपायुक्त को सूचित किया गया. बताया कि सरयू राय के निर्वाचन के पश्चात से ही पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में कुछ असामाजिक प्रवृत्ति के लोगों की सक्रियता कुछ विशेष बढ़ चुका है. अक्सर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के प्रयासों से हुए विकास योजनाओं को चिन्हित कर नुकसान पहुंचाए जा रहे हैं. पूर्व में सम्बंधित मामले में कार्यवाई की आग्रह सहित ज्ञापन समर्पित की जा चुकी है. पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के कई सामुदायिक भवनों के संचालन में असामाजिक प्रवृत्ति के लोगों द्वारा अवरोध उत्पन्न की जा रही है. संचालन कर रहे समिति के सदस्यों, जिनमें अधिकांश स्थानीय बस्तीवासी शामिल रहते हैं, को डराया धमकाया जा रहा है. कुछ एक भवनों की चाभियाँ सरयू राय के तथाकथित समर्थकों द्वारा संचालक सदस्यों से मारपीट कर छीन लिए गए हैं. इससे स्थानीय बस्तीवासीयों में भी इस आशय में रोष व्याप्त है. ऐसे हिंसक घटनाओं का कारित होना सभ्य समाज में गलत संदेश प्रचारित कर रहा है. अचानक सक्रिय हुए कुछ असामाजिक लोगों के भय से स्थानीय लोग भी भयाक्रांत हैं. भाजपा ने इस प्रकार की घटनाक्रमों से सामाजिक वैमनस्य बिगड़ने तथा विधि व्यवस्था में बाधा उत्पन्न होने की आशंका व्यक्त की है. भाजपा महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि थीम पार्क में विधायक के लिए विशेष सुविधा और जनसाधारण के लिए नियमों में सख्ती करना कतई उचित नहीं है. यह भेदभाव युक्त व्यवहार है. जमशेदपुर वन विभाग इस दिशा में विधायक सरयू राय पर उचित कार्यवाई करें अन्यथा जनसाधारण के लिए घोड़ाबंधा थीम पार्क में लगाये गए उपरोक्त आशय के प्रतिबंध/रोक को हटाने की घोषणा करें. प्रशासन की प्राथमिकता जनसुविधा होती है. कहा कि विधायक को विशेष सुविधा देकर आम जनता को मुँह चिढ़ाने वाले नियमों के विरुद्ध भारतीय जनता पार्टी चिंता जाहिर करती है एवं कड़े शब्दों में निंदा करती है. वहीं, पूर्वी विधानसभा के सामुदायिक भवनों की हालिया घटना पर सभी सामुदायिक भवनों का संचालन कर रही स्थानीय समितियों एवं लोगों को उचित सुरक्षा मुहैया कराने की माँग की. इस दौरान सांसद विद्युत वरण महतो, भाजपा महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार, रामबाबू तिवारी, खेमलाल चौधरी, चितरंजन वर्मा, भूपेंद्र सिंह, कमलेश सिंह, संजीव सिंह, संजीव कुमार, गुंजन यादव, हलधर नारायण साह, धर्मेंद्र प्रसाद, पवन अग्रवाल, अनिल मोदी, चंद्रशेखर गुप्ता, विमल कांत झा, राकेश सिंह, सुनील बारी, पुष्पा तिर्की, मुचिराम बाउरी, दीपक पारिख, अंकित आनंद, अमरजीत सिंह राजा, काजू सांडिल्य, विमल बैठा, मंजीत सिंह, विजय तिवारी, शिवप्रकाश शर्मा, अजय सिंह, रामप्रसाद जायसवाल, श्रीकांत देव, रश्मि शर्मा, किरण सिंह, प्रीति सिन्हा, ज्योति अधिकारी, लीना चौधरी, दीपू सिंह, श्रीराम प्रसाद, प्रोबिर चटर्जी राणा, पंकज सिन्हा, रमेश नाग, दीपक झा, गौतम प्रसाद सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Team Sharp Bharat B

Team Sharp Bharat B

Related Posts

congress national meeting : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम
खबर

congress national meeting : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम

May 6, 2026
Jamshedpur bjm leader resigns : विधायक सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा ने भाजमो छोड़ा, सौंपा इस्तीफा, जदयू में विलय का किया विरोध, जानें क्या लिखा है इस्तीफा में
खबर

Jamshedpur bjm leader resigns : विधायक सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा ने भाजमो छोड़ा, सौंपा इस्तीफा, जदयू में विलय का किया विरोध, जानें क्या लिखा है इस्तीफा में

May 16, 2026
Jharkhand bjp election mode : झारखंड भाजपा में शामिल हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता का बड़ा बयान – 7 व 8 अक्टूबर तक हो जायेगा टिकटों का ऐलान
खबर

Jharkhand bjp election mode : झारखंड भाजपा में शामिल हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता का बड़ा बयान – 7 व 8 अक्टूबर तक हो जायेगा टिकटों का ऐलान

May 16, 2026
Next Post
saraikela-meditrina-hospital-hungama-आदित्यपुर के मेडिट्रिना अस्पताल में मरीजों से किया गया अनावश्यक पैसों का दोहन, विरोध में हंगामा-video

saraikela-meditrina-hospital-hungama-आदित्यपुर के मेडिट्रिना अस्पताल में मरीजों से किया गया अनावश्यक पैसों का दोहन, विरोध में हंगामा-video

jamshedpur-traffic-यातायात नियम का जमशेदपुर में कड़ाई से होगा पालन, उपायुक्त ने कहा-पार्किंग ठेकेदार का व्यवहार सुधारें, गलत व्यवहार करने वालों पर हो कार्रवाई, सुसाइड प्वाइंट में लगेगा जाली

jamshedpur-traffic-यातायात नियम का जमशेदपुर में कड़ाई से होगा पालन, उपायुक्त ने कहा-पार्किंग ठेकेदार का व्यवहार सुधारें, गलत व्यवहार करने वालों पर हो कार्रवाई, सुसाइड प्वाइंट में लगेगा जाली

jamshedpur-bjp-attacks-banna-सर मुंड़ाते ही ओले पड़ें! शपथ लेते ही मंत्री बन्ना गुप्ता पर हमलावर हुई भाजपा, भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने पत्र लिखकर पूछा-मृतक तबरेज़ को दो लाख देने वाले बन्ना पश्चिम सिंहभूम में आदिवासी युवकों के नरसंहार पर मौन क्यों ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur Webseries trailer launched : ‘वन लाइफ रिमेनिंग’ का ट्रेलर लॉन्च, 20 सितंबर को यूट्यूब पर आएगी वेब सीरीज

Adityapur ganesh puja pandal : न्यू डिस्को क्लब आदित्यपुर में गणेश पूजा पंडाल श्रद्धालुओं के लिए खुला: एसपी ने विधि-व्यवस्था का लिया जायजा, शांति व सद्भाव की अपील

Jamshedpur bhumi pujan – बागबेड़ा में दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण का हुआ भूमि पूजन, भव्य पूजा पंडाल का होगा आयोजन

Jamshedpur road jaam : साकची मे ट्रक का शीशा तोड़ा गया, गुस्साए चलाको ने किया रोड जाम, देखिये – video

Jamshedpur cable company : केबुल कंपनी प्रबंधन के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का शंखनाद, प्रबंधन के खिलाफ मजदूरों में आक्रोश

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur Webseries trailer launched : ‘वन लाइफ रिमेनिंग’ का ट्रेलर लॉन्च, 20 सितंबर को यूट्यूब पर आएगी वेब सीरीज

Adityapur ganesh puja pandal : न्यू डिस्को क्लब आदित्यपुर में गणेश पूजा पंडाल श्रद्धालुओं के लिए खुला: एसपी ने विधि-व्यवस्था का लिया जायजा, शांति व सद्भाव की अपील

Jamshedpur bhumi pujan – बागबेड़ा में दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण का हुआ भूमि पूजन, भव्य पूजा पंडाल का होगा आयोजन

Jamshedpur road jaam : साकची मे ट्रक का शीशा तोड़ा गया, गुस्साए चलाको ने किया रोड जाम, देखिये – video

Jamshedpur cable company : केबुल कंपनी प्रबंधन के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का शंखनाद, प्रबंधन के खिलाफ मजदूरों में आक्रोश

Jamshedpur east mla purnima sahu : एग्रीको सड़क हादसा को लेकर गुस्साई जमशेदपुर पूर्वी विधायक पूर्णिमा साहू, कहा – हादसे नहीं रुके तों करूंगी आंदोलन

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News