
रांची : झारखंड सरकार के मंत्रालय के बंटवारे का पेंच काफी विवादों में घिर गया है. बुधवार की सुबह 11 बजे तक यह खबर आई कि सभी मंत्रियों के विभागो का बंटवारा हो गया है. इसकी बकायदा राजभवन से राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के हस्ताक्षर से मंत्रालय के बंटवारे की अधिसूचना जारी भी कर दी गई, जो सबको बाँट भी दिया गया.

इसके बाद अचानक से मंत्रालय को लेकर कांग्रेस की ओर से गहरी आपत्ति आई और खुद झामुमो के मंत्रियों में गुस्सा उत्पन्न हो गया, जिसके बाद अचानक से झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आनन-फानन में इसको फर्जी अधिसूचना बताकर कहा कि मंत्रालय का बंटवारा अभी बाकी है, ऐसी कोई अधिसूचना जारी नही की गई है.

अगर मंत्रालय का बंटवारा हो जाएगा तो निश्चित तौर पर सबको जानकारी दी जाएगी. फिलहाल मंत्रियों के विभागों के बंटवारे को लेकर अनिश्चितता की स्थिति बनी हुई है. इसको लेकर देर रात तक नई अधिसूचना जारी होने की बात कही जा रही है.






