
मेदिनीनगर (पलामू) : जिले के छतरपुर प्रखंड के एक छोटे से गांव खाटिन की बेटी प्रियंका ने रांची प्रेस क्लब के चुनाव में अपनी जोरदार उपस्थिति दर्ज कराकर जिले का नाम रौशन किया है। प्रियंका मिश्रा वर्तमान में झारखंड अजेय भारत ( एबी) न्यूड में पॉलिटिकल रिपोर्टर हैं। उन्होंने 28 जनवरी को संपन्न रांची प्रेस क्लब के चुनाव में कार्यकारिणी के 10 प्रत्याशियों में सबसे अधिक मत लाकर न सिर्फ अपनी लोकप्रियता साबित की है, बल्कि कीर्तिमान भी स्थापित किया है। काफी कम समय में प्रियंका ने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। यही कारण है कि उसी लोकप्रियता के आधार पर प्रेस क्लब के चुनाव में अपना परचम लहरा कर सबको चौका दिया है। इस जीत पर उनके गांव के लोग काफी खुश हैं।






