
संतोष कुमार पाण्डेय
मेदिनीनगर (पलामू) : जिले के पाटन थानांतर्गत मेराल के लाल गंगेश्वर सिंह पश्चिम बंगाल में पुलिस महानिदेशक बनाये गये हैं। श्री सिंह ने पश्चिम बंगाल में पुलिस महानिदेशक बन पलामू का नाम रोशन किया है। पलामू जिले के उग्रवाद प्रभावित पाटन थाना के मेराल गांव निवासी स्वर्गीय रामविलास सिंह व पूर्णिमा देवी के पुत्र गंगेश्वर सिंह 1987 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं। पिछले शुक्रवार को उन्हें एडीजी से पदोन्नति देते हुए पश्चिम बंगाल का पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। विदित हो कि गंगेश्वर सिंह साधारण परिवार में जन्मे और पले बढ़े और आज इतने बड़े मुकाम को हासिल किया है। उनकी इस कामयाबी पर पलामू वासी गौरवान्वित हैं। लोगो का कहना है कि पलामू जैसे पिछड़े क्षेत्र में भी गुदड़ी के लाल छिपे हैं। उनके डीजीपी में प्रोन्नति होते ही परिवार सगे संबंधियों, मित्रों में खुशी है।






