
चाकुलिया : भाजपा प्रखंड कमेटी की एक बैठक मंडल अध्यक्ष शतदल महतो की अध्यक्षता में हुई. बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह पूर्व जिला अध्यक्ष सरोज महापात्रा ने कहा कि भाजपा अनुशासित पार्टी है. पार्टी के कार्यकर्ता अनुशासन में रहकर पार्टी विकास का काम करे. कहा पार्टी गरीबों की पार्टी है. भाजपा की सरकार कार्यकाल में कई जन कल्याणकारी योजना पारित कर लोगों को लाभान्वित किया है परंतु यूपीए सरकार बनते ही उन योजनाओं को बंद करने का काम किया है. यूपीये सरकार किसान बिरोधी सरकार है, भाजपा सरकार द्वारा पारित मुख्य मंत्री कृषि आशीर्वाद योजना को यूपीये सरकार ने बंद कर दिया है. पार्टी के कार्यकर्ता यूपीये सरकार की विफलता को लेकर जनता तक पहुंचे और लोगों को जागरूक कर पार्टी से जोड़े.कहा कि केन्द्र सरकार ने एनआरसी और सीएए पारित कर सरकार ने देश से किसी को बाहर करने का काम नही कर रही है बल्कि उन्हें देश की नागरिकता देने की बात कही गयी है.कहा कि विरोधी दल सीएए का गलत दुसप्रचार कर पार्टी के प्रति गलत भावना भरने का काम कर रहे है वैसे संगठन के प्रति लोगों को जागरूक करें. कहा कि सीएए कांग्रेस ने लाया था परंतु पारित करने की हिम्मत यूपीये सरकार नही जुटा पाई थी, परंतु पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने पारित कर लोगों को लाभान्वित किया है. कहा कि एनआरसी और सीएए को लेकर संगोष्ठी का आयोजन किया जाये जिसमें हर समुदाय के लोग शामिल हों. कहा कि बूथ कमेटी का पुनरीक्षण किया जाए. कहा कि पार्टी में प्रदेश, जिला और प्रखंड स्तर पर नयी कमेटी का गठन किया जाना है.कहा कि मंडल अध्यक्ष के लिए 12 विभिन्न मोर्चा के अध्यक्ष की राय लेकर निर्वाचित किया जाएगा और फरवरी माह के अंत तक प्रखंड कमेटी का गठन किया जाना है. कहा कि कार्यकर्ता गांव गांव में खुमकर पार्टी के सक्रिय सदस्य बनाये. नसे सदस्य बनेगें तो गांव तक पार्टी मजबूत होगा. कहा कि कार्यकर्ता व्यक्ति विशेष की राजनीति करना बंद करे और पार्टी के हीत में कार्य करे तभी विस क्षेत्र में पार्टी आने वाले दिनों में एक शक्ति के रूप में उभर कर आएगा. मौके पर गोपन परिहारी, हरी साधन मल्लिक,देवानंद सिंह, संजय दास, सुरेश सिंह, दीपक महतो, दिलीप महतो, पारथो महतो,चंदन महतो,संजय सिंह, गंगा नारायण दास, राजीव महापात्रा, राणा गोप, राजेश नामाता मंतोष सीट, समेत अन्य उपस्थित थे.







