
चाकुलिया : जमशेदपुर के ग्रामीण इलाके बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती ने शुक्रवार को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से उनके आवास पर मिलकर विस क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार लाने और स्वास्थ्य केन्द्रों पर उपकरण उपलब्ध कराने की मांग की है.सौंपे गये ज्ञापन में कहा है कि चाकुलिया और बहरागोड़ा के स्वास्थ्य केन्द्रों में अगर समुचित दवाइयों के साथ साथ अन्य सुविधा उपलब्ध कराई जाये तो वर्षो से बदनाम चिकित्सा व्यवस्था में बदलाव आएगा, प्राथमिक चिकित्सा के लिए लोगों को पड़ोसी राज्य पर निर्भर नही रहना पड़ेगा. कहा कि दोनों प्रखंड के स्वास्थ्य केन्द्रों पर महिला और शिशु विशेषज्ञ डॉक्टर की प्रतिनियुक्ति, नर्स,बहरागोड़ा में ट्रामा सेंटर चालु करने, एक शल्य चिकित्सक की प्रतिनियुक्ति, चाकुलिया के स्वास्थ्य केन्द्र में खराब पड़े एक्सरे मशीन की मरम्मती कर टेक्निशियम की प्रतिनियुक्ति करने समेत अन्य मांगे शामिल है. मौके पर स्वास्थ्य मंत्री ने विधायक को आश्वस्त किया है कि वे इस संबंध में जल्द पहल करेंगे ताकि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके. मौके पर गौतम दास, राजा बारिक समेत अन्य उपस्थित थे.





