
जमशेदपुर : विधायक सरयू राय की अपनी पार्टी भारतीय जनता मोर्चा (भाजमो) पश्चिम विधानसभा के सह संयोजक प्रवीण सिंह के नेतृत्व में भारतीय जनता मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव का मानगो में अभिनंदन एवं स्वागत किया गया. स्वागत समारोह के प्रथम चरण में मानगो खुदीराम बोस चौक पर भाजमो उलीडीह मंडल के अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद एवं युवा नेता आकाश शाह नें पुष्प गुछ भेंटकर एवं माला पहनाकर जिलाअध्य्क्ष का स्वागत किया एवं खुदीराम बोस कि प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें नमन किया. उसके पश्चात मानगो बड़ा हनुमान मंदिर में भाजमो मानगो मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया एवं मंदिर में पूजा अर्चना किया गया तथा उलीडीह जवाहरनगर स्थित दया अस्पताल के निकट आजादनगर मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत सह अभिनंदन किया गया. सुबोध श्रीवास्तव नें कार्यकर्ताओ का अभिवादन को स्वीकार करते हुए हर्ष व्यक्त किया तथा सभी कार्यकर्ताओं को एकजुटता के साथ संगठन को मजबूत बनाने और जनहित के लिए कार्य करते हुए विधायक सरयू राय के उद्देश्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने का उपदेश दिया. इस मौके पर भाजमो आजादनगर मंडल के संयोजक मुश्ताक अहमद, फारूख, मानगो मंडल संयोजक संतोष भगत, राजेश कुमार, शुशिला सिंह, इंदु शेखर सिंह, सुनीता सिंह, प्रिंस, शाहदेव, जीतू पांडेय सहित अन्य उपस्थित थे.






