
जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना अंतर्गत विद्यापति नगर दुर्गा पूजा मैदान के पास शनिवार शाम गोबर फेंकने को मना करने पर मारपीट की गई, वहीं स्थानीय लोगों के घर पर पथराव भी किया गया. इस घटना में 8 लोग घायल हुए हैं. इधर घटना के बाद घायलों ने अपना इलाज एमजीएम अस्पताल में कराया और सिदगोड़ा थाना को घटना की सूचना दी. घायलों में माया घोष,शुभम कर, प्रवीण घोष, प्रशांत घोष, पलाई घोष, और रंजीत मिश्रा के अलावा अन्य लोग शामिल हैं. इस घटना में पुलिस ने आरोपी मुकेश चौधरी और विपिन चौधरी को हिरासत में लिया है. घटना के संबंध में घायलों ने बताया कि मुकेश चौधरी बस्ती में मौजूद एक मैदान में घर के सामने गाय का गोबर फेका करता है जिससे गंदगी होती है. लोग अक्सर उसे ऐसा करने से मना करते हैं. आज भी उसे गोबर फेंकने से मना किया तो वह अपने अन्य साथियों को लेकर मारपीट करने पर उतारू हो गया और पथराव भी किया. फिलहाल सभी का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है.






