
जमशेदपुर : आजसू पार्टी के झारखंड प्रदेश के सभी पार्टी पदाधिकारियों का पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के साथ वर्चुअल मीटिंग संपन्न हुआ. इस दौरान भाजपा से मांग की कि आजसू की भागिदारी केंद्र सररकार में बढ़ाया जाये. केंद्र सरकार के साथ ही भाजपा के साथ मिलकर राज्य सरकार के खिलाफ हमला करने का फैसला लिया गया. इस करोना काल में सरकार द्वारा किए गए कार्यों का अवलोकन किया गया और झारखंड राज्य के 24 जिले को बारी-बारी से सरकार द्वारा स्वास्थ्य, कृषि एवं शिक्षा के क्षेत्र में जो भी कमियां रह गई, इन सबको उजागर किया गया एवं पार्टी पदाधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में जो भी सेवा की गई इन सभी पर विस्तृत चर्चा की गई. आगामी 22 जून को आजसू पार्टी का स्थापना दिवस को संकल्प दिवस के रूप में मनाया जाएगा. इस दिन झारखंड के सभी जिलों में आजसू पार्टी द्वारा रक्तदान शिविर लगाया जाएगा एवं सभी प्रखंडों और नगरों में वृक्षारोपण का काम किया जाएगा और साथ ही साथ जो इस करोना काल के गंभीर महामारी में मारे गए हैं, उन सभी परिवारों पर संवेदना व्यक्त करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि इस बार इस कोरोना महामारी से सारे लोग अभी भी लड़ रहे हैं और तीसरी लहर बाकी है इसलिए सभी कार्यकर्ता पीपल और बरगद का पेड़ लगाए, ज्यादा से ज्यादा ऑक्सीजन मिल सके. इस वर्चुअल मीटिंग में केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के अलावा पार्टी के गिरिडीह के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, गोमिया के विधायक लंबोदर महतो, पूर्व मंत्री रामचंद्र सहित सहित पूर्व मंत्री उमाकांत रजक एवं पार्टी के पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री के साथ-साथ झारखंड प्रदेश के सभी जिला के जिला अध्यक्ष के साथ पूर्वी सिंहभूम जिला से जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह, केंद्रीय प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस, पोट्का की प्रत्याशी सह जिला परिषद अध्यक्ष बुल्लू रानी सिंह, केंद्रीय कोषाध्यक्ष नंदू पटेल, स्वप्न सिंह देव, सागेन हांसदा समेत अन्य मुख्य रूप से मौजूद थे.





