• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, September 4, 2026
29 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राजनीति

jamshedpur-bjp-जमशेदपुर भाजपा के अध्यक्ष गुंजन यादव, भाजुयमो अध्यक्ष अमित अग्रवाल और सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार के खिलाफ 15 मंडल अध्यक्षों का दल रांची प्रदेश कार्यालय पहुंचा, गुंजन यादव और अमित अग्रवाल पर ”तानाशाही” का आरोप, सांसद प्रतिनिधि पर ”समाानांतर व्यवस्था” बनाने का आरोप, कहा-इन तीनों को हटाइये नहीं तो भाजपा का और बंटाधार हो जायेगा, कार्यकर्ताओं से ”राजा” की तरह व्यवहार करते है ये लोग

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
रांची जाने के पहले सारे मंडल अध्यक्षों ने पारडीह काली मंदिर में खिंचाई तस्वीरें.

जमशेदपुर : जमशेदपुर भाजपा में घमासान मचा हुआ है. जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव को बदलने को लेकर जमशेदपुर महानगर के अधीन आने वाले 15 से अधिक मंडलों के अध्यक्ष और पदाधिकारी रांची स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय में पहुंच गये है. बताया जाता है कि इन लोगों ने जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के खिलाफ ही शिकायत की है और सांसद प्रतिनिधि के खिलाफ भी आवाज बुलंद की है. लोगों ने शिकायत की है कि गुंजन यादव संस्थागत तौर पर जो काम करना चाहिए वह नहीं कर रहे है. संगठन को मजबूत नहीं कर रहे है और ना ही सरकार या टाटा जैसी कंपनियों में हो रहे शोषण के खिलाफ किसी तरह का कोई रणनीति बना रहे है. वे विपक्ष की भूमिका तक नहीं निभा पा रहे है और अगर कोई आंदोलन करता भी है तो उसको रोकने का काम कर रहे है. सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार के खिलाफ यह शिकायत की गयी है कि वे सामानांतर व्यवस्था खड़ा कर रहे है. मंडलों में सामानांतर व्यवस्था खड़ी की जा रही है और कोई भी काम में मंडलों से कोई रायशुमारी तक नहीं ली जाती है. मंडलों में कार्यक्रम की जानकारी भी अंतिम स्थिति में दी जाती है. सांसद विद्युत वरण महतो को बेहतर और सांसद प्रतिनिधि के रवैये को गलत बताया गया है. शिकायत करने रांची पहुंचने वालों में कोवाली मंडल, पोटका मंडल, बागबेड़ा मंडल, घाघीडीह मंडल, सोनारी मंडल, जुगसलाई मंडल, साकची मंडल, बिष्टुपुर मंडल, गोलमुरी मंडल और आजादनगर मंडल के लोग शामिल है. वैसे सूत्र यह भी बता रहे है कि कई लोगों ने भाजपा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति मोर्चा से लेकर पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नेताओं की भी शिकायत की है, जो लगातार संगठन को कमजोर कर रहे है. बताया जाता है कि प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश से उनकी मुलाकात देर शाम तक नहीं हो पायी है और संगठन महामंत्री से उनकी मुलाकात हुई है. प्रदेश अध्यक्ष रामगढ़ एक कार्यक्रम में गये है, जहां से वे लौटेंगे. बताया जाता है कि सारे नेता रांची में ही कैंप कर रहे है और प्रदेश अध्यक्ष के आने का इंतजार भी कर रहे है. इन लोगों ने एक ज्ञापन भी सौंपा है. इस ज्ञापन में कहा गया है कि जिला स्तरीय नेतृत्व में अहंकार और कार्यकर्ताओं के प्रति शोषक या राजा का भाव होने से कार्यकर्ता दुखी है. 2019 के चुनाव में भाजपा की हुई करारी हार को पाटने के बजाय वर्तमान में अधिक मनमुटाव और विवाद बढ़ गया है. इन विवादों के पीछे एकल कारण भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव और भाजुमो अध्यक्ष अमित अग्रवारल की मनमानी और संगठन विरोधी कार्यसंस्कृति बतायी गयी है. इनके अतिरिक्त सांसदके प्रतिनिधि संजीव कुमार की विभाजनकारी कार्यसंस्कृति से भी सारे मंडल अध्यक्ष पार्टी नेता, योजना और कार्यकर्ताओं के मध्य समन्वय स्थापित करने में विफल होते रहते है. इन लोगों ने सांसद प्रतिनिधि के अलावा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव और अमित अग्रवाल को हटाने की मांग कर दी है. गुंजन यादव रपर इन लोगों ने बंधुआ मजदूरों की तरह व्यवाहर करने और पद का रौब जमाने का आरोप लगाया है जबकि गुंजन यादव और अमित अग्रवराल ने तो मंडल के अनुशंसित नामों को हटाकर मोर्चा अध्यक्ष और अन्य संगठन के पदाधिकारी बना दिये है. भाजपा के खिलाफ लोकसभा और विधानसभा में काम करने वालों को पार्टी में महत्वपूर्ण पदों पर पदस्थापित कर दिया है. सांसद प्रतिनिधि जानबूझकर मंडलों को जानकारी किसी कार्यक्रम का नहीं देते है जबकि अपने निजी लोगों को इकट्टा कर सामानांतर व्यवस्था खड़ा करते है. इन लोगों ने गुंजन यादव और अमित अग्रवाल को निजी संगठन व्यवस्था खड़ी करने का आरोप भी लगाया है. शिकायत करने वालों में साकची मंडल पूर्वी के अध्यक्ष धुव्र मिश्रा, बागबेड़ा मंडल अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, कोवाली मंडल अध्यक्ष रवींद्रनाथ सरदार, पोटका मंडल अध्यक्ष सुदीप कुमार डे, जुगसलाई मंडल अध्यक्ष हेमेंद्र जैन हनु, परसुडीह मंडल अध्यक्ष त्रिदिब चट्टराज, आसनबनी मंडल अध्यक्ष हलधर दास, घाघीडीह मंडल अध्यक्ष संदीप शर्मा बॉबी, कदमा मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह, गोलमुरी मंडल अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, बिष्टुपुर मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी, आजादनगर मंडल अध्यक्ष फातिमा शाहीन, सोनारी मंडल अध्यक्ष प्रशांत पोद्दार और पटमदा मंडल अध्यक्ष मंटू चरण दत्ता शामिल है.

[metaslider id=15963 cssclass=””]
Team Sharp Bharat B

Team Sharp Bharat B

Related Posts

congress national meeting : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम
खबर

congress national meeting : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम

May 6, 2026
Jamshedpur bjm leader resigns : विधायक सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा ने भाजमो छोड़ा, सौंपा इस्तीफा, जदयू में विलय का किया विरोध, जानें क्या लिखा है इस्तीफा में
खबर

Jamshedpur bjm leader resigns : विधायक सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा ने भाजमो छोड़ा, सौंपा इस्तीफा, जदयू में विलय का किया विरोध, जानें क्या लिखा है इस्तीफा में

May 16, 2026
Jharkhand bjp election mode : झारखंड भाजपा में शामिल हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता का बड़ा बयान – 7 व 8 अक्टूबर तक हो जायेगा टिकटों का ऐलान
खबर

Jharkhand bjp election mode : झारखंड भाजपा में शामिल हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता का बड़ा बयान – 7 व 8 अक्टूबर तक हो जायेगा टिकटों का ऐलान

May 16, 2026
Next Post
jamshedpur-father-stan-swamy-issue-फादर स्टेन स्वामी को झारखंड में महिमामंडित करने पर विश्व हिंदू परिषद ने बोला हमला, कहा-जब ईसाई समुदाय में दफनाने की परंपरा है तो फादर स्टेन स्वामी का क्यों दाह संस्कार किया गया ? अब उनकी अस्थि को सभी चर्च में रखकर धर्मांतरण का खेल खेला जा रहा है, यह बरदाश्त नहीं होगा

jamshedpur-father-stan-swamy-issue-फादर स्टेन स्वामी को झारखंड में महिमामंडित करने पर विश्व हिंदू परिषद ने बोला हमला, कहा-जब ईसाई समुदाय में दफनाने की परंपरा है तो फादर स्टेन स्वामी का क्यों दाह संस्कार किया गया ? अब उनकी अस्थि को सभी चर्च में रखकर धर्मांतरण का खेल खेला जा रहा है, यह बरदाश्त नहीं होगा

CAIT : कैट देश भर में महिला एवं बेटियों की सुरक्षा एवं संरक्षण का राष्ट्रीय अभियान शुरू करेगा

Jamshedpur : एसीएफडब्ल्यू ने प्रशासन के सहयोग से लगाया गया वैक्सीनेशन कैंप, 70 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jharkhand pan tanti samaj : कोल्हान प्रमंडल के पान तांती समाज को अनुसूचित जाति की सूची में शामिल करने के लिए मंत्री चमरा लिण्डा को सौंपा ज्ञापन, सकारात्मक आश्वासन

jharkhand cm meets iit madi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आईआईटी मण्डी के निदेशक प्रो लक्ष्मीधर बेहरा ने की मुलाकात, जन्माष्टमी में हिस्सा लेने का किया आग्रह

Jamshedpur Shyam Bhatli Parivar-खीर जलेबी दाल चुरमा बाबा खावे जम के….. भजनों पर झूमे श्रद्धालु,श्याम भटली परिवार चेरिटेबल ट्रस्ट जमशेदपुर का पुरूलिया धाम में मासिक महोत्सव आयोजित

jharkhand sanyukt yuva sangha : हितेश सिन्हा बने संयुक्त युवा संघ के सरायकेला खरसावां अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष रवि सिंह चंदेल बोले – झारखंड के युवाओं को उनका अधिकार दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

jamshedpur rural theft- कोवाली में एक ही रात तीन घरों में चोरी, पंचायत सचिवालय से इनवर्टर व बैटरी भी उड़ाये

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम अस्पताल में सर्जरी विभाग ने किया जटिल अपेंडिक्स का सफल ऑपरेशन

Jharkhand tourism : झारखंड के पर्यटन स्थलों एवं पर्यटन परिसंपत्तियों के बेहतर प्रबंधन के लिए कर्नाटक मॉडल का अध्ययन, पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार के नेतृत्व में झारखंड के अध्ययन दल ने किया कर्नाटक का भ्रमण

Tata steel mines bonus : टाटा स्टील के झरिया व वेस्ट बोकारो के कर्मियों में बंटेगा 82 करोड़ रुपये बोनस, विधायक अनूप सिंह ने मैनेजमेंट के साथ किया बोनस समझौता, टुन्नु चौधरी के घर पहुंचे, कहीं यह बात, देखिये – video

Tata consultancy services : टीसीएस की 27वीं रूरल आईटी क्विज के लिए पंजीकरण शुरू, छोटे शहरों के छात्रों को मिलेगा मौका

Jamshedpur surya mandir : सिदगोड़ा सूर्य मंदिर समिति के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, विभिन्न थीम एवं सामाजिक संदेशों पर प्रतिभागियों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

Jharkhand ranchi development : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने ग्रेटर रांची डेवलपमेंट अथॉरिटी एवं स्मार्ट सिटी के तहत भूमि संबंधी कार्यों की समीक्षा की, शहरीकृत जिलों में सैटलाइट टाउनशिप विकसित करने की संभावनाओं पर कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News