
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा फारूकी मस्जिद क्लब में शुक्रवार वैक्सीनेशन कैंप लगाया, जिसमें 70 लोगों को कोविशील्ड का टीका लगाया गया. इस तरह बस्ती की जनसंख्या काफी है. यहां लोग जागरूक भी नहीं हैं, फिर भी एसीएफडब्ल्यू की टीम एक महीने से जागरूकता अभियान चला रही है. लोग जागरूक भी हुए हैं. उन्हें बताया जा रहा है कि वैक्सीन लेना कितना जरूरी है. खुद भी वैक्सीन लीजिए और अपने परिवार को भी सगे संबंधी दोस्तों को भी जागरूक कीजिए और वैक्सीन लीजिए. आज लोग जागरूक हो गए हैं, लेकिन सरकार की ओर से वैक्सीन नहीं मिल पाने से लोग परेशान भी हैं. इसमें मुख्य रूप से संगठन की प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशि आचार्य, जिला अध्यक्ष रजिया बेगम, सचिव मोहम्मद मुस्ताक, जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह, मजिस्ट्रेट चंद्रदेव प्रसाद, मिथिलेश, सफीक खान उपस्थित थे.




