
जमशेदपुर : जमशेदपुर में चुनावी रणनाीति तेजी से बदल रही है. हालात की तस्वीर शुक्रवार को एक बार फिर से बदलता हुआ नजर आया. जमशेदपुर पश्चिम में भाजपा में टिकट के वैसे तो कई दावेदार है, लेकिन देवेंद्र सिंह के बाद विकल्प खड़ा करने की कवायद चल रही है. इस कड़ी में जमशेदपुर में ईंचागढ़ के पूर्व विधायक और निर्दलीय अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह को भी एक दावेदार के रुप में देखा जा रहा है. दररअसल, यह हवा गर्म तब हुआ जब भाजपा में हाल ही में इंट्री पाने वाले अभय सिंह के साथ अरविंद सिंह की बैठक हुई. आपको बता दें कि झाविमो में कभी अरविंद सिंह और अभय सिंह एक साथ ही थे और अब अभय सिंह भाजपा में गये है तो यह कयास लगाये जा रहे है कि मलखान सिंह भी भाजपा में शामिल हो जाये. अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह खुद जमशेदपुर के साकची स्थित काशीडीह स्थित अभय सिंह के कार्यालय पहुंचे. बंद कमरे में करीब आधे घंटे तक दोनों के बीच बातचीत हुई. उनके साथ उनके करीबी नेता शिबू सिंह, बिनोद सिंह, पप्पू सिंह, भूषण दीक्षित, रामनगिना यादव भी थे. लेकिन दोनों नेताओं ने बंद कमरे में ही बातचीत की. इसको लेकर यह कयास लगाया जा रहा है. हालांकि, इसको लेकर किसी तरह की अधिकारिक टिप्पणी खुद दोनों नेताओं ने नहीं की है, लेकिन अभय सिंह ने अपने फेसबुक एकाउंट पर इस तस्वीर को साझा कर कहा है कि यह अनौपचारिक वार्ता थी.





