
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत परमेश्वर कॉलोनी स्थित सूबेदार सिंह के घर पर फायरिंग का मामला संदेहास्पद प्रतीत हो रहा है. घटना के बाद घायल प्रवीण को इलाज के लिए टी एम एच में भर्ती कराया गया था जहां यह आशंका जताई जा रही थी कि उसके बाएं हाथ में गोली लगी है. देर शाम उसका ऑपरेशन किया गया. इधर शुक्रवार को भी अस्पताल के डॉक्टरों ने उसका ऑपरेशन किया. लगभग पांच घंटे चले इस ऑपरेशन में किसी तरह की गोली नही मिली है. हालांकि पुलिस अब भी डॉक्टर्स के फाइनल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. एसएसपी डॉ एम तमिल वानन ने बताया कि घटना के संबंध में राजीव के घर वालों से पूछताछ कि गई. पूछताछ में उनके द्वारा बताया गया है कि मुकुल के पास हथियार मौजूद था. हालांकि घटना स्थल से किसी तरह का खोखा नही बरामद किया गया है. इस मामले को लेकर प्रवीण के बयान पर पुलिस ने मुकुल शर्मा और दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस मामले को लेकर अनुसंधान कर रही है.
ये है मामला
घायल प्रवीण गुप्ता के दोस्त जितेंद्र का घर परमेश्वर कॉलोनी में है. वह अक्सर उसके घर आना जाना करता है. जितेंद्र का भाई राजीव के साथ आरोपी मुकुल शर्मा की पार्टनरशिप है. राजीव के पास मुकुल की हाइवा और पोकलेन चलती है. राजीव ने लगभग 6 लाख का पेमेंट मुकुल को नहीं किया है. इसको लेकर राजीव ने मुकुल को चेक दिया था को बाउंस हो गया था. गुरुवार को प्रवीण जितेंद्र के घर पर था. उसे वक्त मुकुल अपने दो दोस्तों के साथ वहां पहुंच गया. घर पर राजीव और जितेंद्र मौजूद नहीं थी. मौके पर प्रवीण के साथ उसकी झड़प हो गई. इसी बीच मुकुल ने वहां मौजूद लकड़ी के समान से प्रवीण की पिटाई शुरू कर दी थी. हालांकि प्रवीण का कहना है कि मुकुल ने उसपर फायरिंग की है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.





