
रांची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी आरपीएन सिंह बुधवार को दोदिवसीय दौरे पर आये. गुरुवार कीसुबह उनसे मिलने के लिए राज्य के मंत्री और कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, मंत्री बादल पत्रलेख समेत अन्य लोग पहुंचे. उनसे मिलने वालों का तांता लग गया. नये प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के अलावा कई विधायक, पूर्व विधायक समेत अन्य सारे नेता गये. इस दौरान उन्होंने नेताओं से मुलाकात की. सभी जिलों से बीस सूत्री, बोर्ड और निगम और 20 सूत्री समिति के लिए मंगायी गयी सूची को भी देखा. इस दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डॉ अजय कुमार और मंत्री बन्ना गुप्ता ने गले भी मिला, दोनों के बीच विवाद की बातें आती थी लेकिन आज दोनों खुलकर मिले, जिसके मुख्य सूत्रधार रांची कांग्रेस के संजय पांडे बने. (नीचे पूरी खबर देखे)

गुरुवार को उन्होंने विधायक दल के विधायकों के साथ भी बैठक की. इस दौरान बोर्ड, निगम, 20 सूत्री समिति के गठन को मंजूरी दी और कहा कि तत्काल इसका गठन कर दिया जाना चाहिए, जिसको अंतिम रुप दिया जा रहा है. इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के कई नेता और विधायकों ने ब्यूरोक्रेट्स, पुलिस प्रशासन के साथ विधायकों की हो रही टक्कर पर चिंता जतायी गयी और कहा गयि कि सरकार की ओर से कांग्रेस के विधायकों की अनदेखी की जा रही है. इस दौरान आरपीएन सिंह ने राजेश ठाकुर को पार्टी कार्यकर्ताओं को खासकर ऐसे सदस्यों, जिन्हें पार्टी में उचित सम्मान नहीं मिल पाया है, उनको प्रोत्साहित करने को कहा गया है. नये अध्यक्ष को कहा कि सबको जोड़ने की कोशिश करें, पार्टी को टूटने की स्थिति नहीं आये, इसके लिए सबको मेहनत करने पर बल दिया. (नीचे पूरी खबर पढ़ें)

झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के नवनियुक्त अध्यक्ष राजेश ठाकुर एवं कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा, बंधु तिर्की, जलेश्वर महतो, शहज़ादा अनवर के पदभार ग्रहण के बाद झारखण्ड कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह अपने दो दिवसीय दौरे के क्रम में मोरहाबादी स्थित स्टेट गेस्ट हाऊस में लगातार कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं. उनसे मुलाकात करने वालों में आलमगीर आलम, बन्ना गुप्ता, प्रदीप यादव, पूर्व विधायक बिट्टू सिंह, प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, शमशेर आलम, राकेश सिन्हा, रविन्द्र सिंह, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष मानस सिन्हा, संजयलाल पासवान, कुमार राजा, अमूल्य नीरज खलखो, विनय सिन्हा दीपू, बॉबी भगत, सूखैर भगत, डॉ अजय शाहदेव, सुल्तान अहमद खान, निरंजन पासवान, सलीम खान, प्रभात कुमार, जगदीश साहू, डॉ विनोद सिंह, राकेश किरण महतो, जवाहरलाल सिन्हा, जवाहर महथा, बबलू शुक्ला आदि प्रमुख हैं. इस अवसर पर झारखण्ड कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह ने कहा कि संगठन एक गुलदस्ते के समान है, जिसमे सभी का समावेश हो. उन्होंने कहा कि मैंने साफ तौर पर नवनियुक्त अध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्षों को कहा है कि झारखण्ड में कार्यकर्ताओं को सुनी जाए क्योंकि उनकी मेहनत का प्रतिफल है कि प्रदेश में कांग्रेस के समर्थन से सरकार चल रही है. घोषणा पत्र में जनता को किये गए वायदे को पूरा करना हमारी प्राथमिकता है. इस मौके पर रांची जिलाध्यक्ष नरेश वर्मा, मंजूर अंसारी, संजय पांडे, अवधेश सिंह, सुरेश बैठा, रविन्द्र वर्मा, जिले के पदाधिकारियों, अग्रणी मोर्चा संगठनों के अध्यक्ष गुंजन सिंह, केदार पासवान, विभागों के चेयरमैन अभिलाष साहू, अमरेंद्र सिंह सभी ने प्रभारी से मिलकर संगठन की मजबूती के संबंध में अपने सुझाव दिए तथा नयी कमिटी के नियुक्ति के लिए आभार जताया.





