• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Wednesday, June 17, 2026
32 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राजनीति

jharkhand-congress-झारखंड कांग्रेस 10 लाख नये सदस्य बनायेगी, बैठक में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता बोले-वे अकेले 50 हजार नये सदस्य बनवायेंगे, गीता कोड़ा बोली-चुनाव जीतना है तो 50-50 नये सदस्य बूथ स्तर पर जोड़े, जलेश्वर महतो ने कहा-1 लाख नये सदस्य मैं बनवाऊंगा, जानिये प्रदेश की बैठक में क्या हुआ

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
ADVERTISEMENT

रांची : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा पुराना विधानसभा सभागार, धुर्वा, रांची में विशेष सदस्यता अभियान की शुरुआत एवं कार्य-योजना की बैठक की गई. इस अवसर पर मुख्य रूप में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर तथा कांग्रेस विधायक दल के नेता सह ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सह सांसद गीता कोड़ा, कार्यकारी अध्यक्ष सह विधायक बंधु तिर्की, शहजादा अनवर, एवं एआईसीसी की राष्ट्रीय सचिव सह विधायक दीपिका पांडेय सिंह, विधायक प्रदीप यादव, विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी, डॉ इरफान अंसारी उपस्थित हुए. कार्यक्रम में झारखंड कांग्रेस के सभी जिला अध्यक्ष, प्रदेश प्रवक्तागण, अग्रणी मोर्चा, संगठनों विभाग के अध्यक्षगण एवं वरिष्ठ कांग्रेसजन उपस्थित थे. कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए सदस्यता अभियान के प्रभारी रामाश्रय प्रसाद ने सदस्यता अभियान में पार्टी के तमाम पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ-साथ मंत्री-विधायक एवं सांसदों से आग्रह किया कि इस अभियान की सफलता के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि इस बार झारखंड कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी को 15 लाख नए सदस्यों को कांग्रेस पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य दिया है, जिसे हम पूरा करने का प्रयास जिलाध्यक्षों, विधायकों, प्रकोष्ठ विभाग एवं वरिष्ठ नेताओं के सहयोग से करेंगे. केन्द्र की वर्तमान मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी से आमजनता काफी त्रस्त है. ऐसे माहौल में जनता कांग्रेस को आशा भरी निगाहों से विकल्प के रूप में देख रही है. कांग्रेस के पक्ष में बदलते हुए इस राजनीतिक माहौल एवं कांग्रेसजनों के उत्साह को देखते हुए पार्टी पदाधिकारियों की यह जिम्मेदारी है कि वे आमलोगों को पार्टी के साथ जोड़ककर सदस्यता अभियान की लक्ष्य को समय पर पूरा करें. उन्होंने विश्वास जताया कि इस महत्वपूर्ण कार्य में पार्टी की प्रदेश कमेटी के साथ-साथ सभी सांसद-विधायक एवं मंत्रीगण अपना पूरा सहयोग देंगे. (नीचे पूरी खबर देखें)

.कांग्रेस विधायक दल के नेता सह ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि सदस्यता अभियान के माध्यम से आम लोगों को पार्टी से जोड़ना बहुत ही आवश्यक है. इस कार्य के लिए जिला कमेटियों को विशेष प्रोत्साहन दिया जाएगा एवं जो जिला कमेटी अव्वल आएंगे उन्हें पार्टी के तरफ से विशेष सम्मान भी दिया जाएगा. स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी इस अभियान में अपना पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया तथा कहा कि वे अपने स्तर से लगभग 50 हजार सदस्यों को पार्टी से जोड़ेंगे. कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने प्रदेश कांग्रेस कमिटी का हर निर्देश अक्षरशः पालन करने की बात कही. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सह सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि हमें बूथ स्तर पर कम से कम 50-50 नए सदस्यों को जोड़ने की आवश्यकता है तभी हम आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में सफल हो पाएंगे. पूरे राज्य में कांग्रेस के पक्ष में लोगों को जोड़ने का माहौल तैयार किया जाना चाहिए. कार्यकारी अध्यक्ष सह विधायक बंधु तिर्की ने कहा कि कांग्रेस सदस्यता अभियान कार्य पूरी ईमानदारी से किया जाना चाहिए एवं जुड़ने वाले सदस्य को पार्टी के कार्यक्रमों में भी शामिल करने का प्रयास होनी चाहिए ताकि आमजन में कांग्रेस की विचारधारा का प्रचार-प्रसार संभव हो सके. उन्होंने स्वयं लगभग 1 लाख नये सदस्यों को सदस्यता अभियान के दौरान ही कांग्रेस पार्टी से जोड़ने की घोषणा किया. कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो ने विधायक प्रदीप यादव की बात का समर्थन करते हुए कहा कि पार्टी ने जिस प्रकार से राज्य में पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण देने की बात पर जोर दिया वो निश्चित तौर पर पिछड़े वर्ग के लोग भारी संख्या में पार्टी से जुड़ेंगे. कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर ने अपने संबोधन में कहा कि इस अभियान में अल्पसंख्यक, पिछड़े, दलित, आदिवासी सहित सभी जाति एवं धर्म के लोगों को जोड़ने की आवश्यकता है. कांग्रेस पार्टी हमेशा आमजनों को साथ लेकर चलने पर विश्वास रखती है. कार्यक्रम में प्रदेश पदाधिकारियों के संबोधन के पूर्व सभी जिला कमेटियों से पूर्व में चलाये गये सदस्यता अभियान की समीक्षा की गई. जिला अध्यक्षों, विधायकों एवं वरिष्ठ नेताओं की ओर से कार्यक्रम के दौरान हीं लगभग 5 लाख 25 हजार कांग्रेस सदस्यता रसीद की मांग आयी. पिछले सत्र में पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा सदस्य बनाने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने धनबाद जिलाध्यक्ष ब्रजेन्द्र सिंह को सम्मानित किया. कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कार्यालय प्रभारी अमुल्य नीरज खलखो ने की तथा धन्यवाद ज्ञापन सदस्यता अभियान के सह प्रभारी मदन मोहन शर्मा ने किया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, राकेश सिन्हा, डॉ राकेश किरण महतो, सतीश पॉल मुंजनी, डॉ एम तौसीफ, अनादि बह्म, रवीन्द्र सिंह, केशव महतो कमलेश, मानस सिन्हा, संजय लाल पासवान, शकील अख्तर अंसारी, नेली नाथन, गुंजन सिंह, अभिलाष साहू, केदार पासवान, अमरेन्द्र सिंह, जिलाध्यक्षों में-संजय पांडेय, सुरेश बैठा, बृजेन्द्र सिंह, मंजूर अंसारी, नरेश वर्मा, अवधेश सिंह, विजय खां, मनोज सहाय, अम्बुज राय चैधरी, अनुकूल मिश्रा, दिनेश यादव, अनूप केशरी, मुनेश्वर उरांव, उदय लखमानी, अरविंद तुफानी, संजय मुन्नम, प्रमोद दूबे, रामकुष्ण चैधरी, जैश रंजन पाठक, रौशन बरवा, सुखेर भगत, सुरेन्द सिंह, सलीम खान, निरंजन पासवान, जितेन्द्र द्विवेदी, राजकुमार यादव समेत अन्य शामिल थे.

Team Sharp Bharat B

Team Sharp Bharat B

Related Posts

congress national meeting : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम
खबर

congress national meeting : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम

May 6, 2026
Jamshedpur bjm leader resigns : विधायक सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा ने भाजमो छोड़ा, सौंपा इस्तीफा, जदयू में विलय का किया विरोध, जानें क्या लिखा है इस्तीफा में
खबर

Jamshedpur bjm leader resigns : विधायक सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा ने भाजमो छोड़ा, सौंपा इस्तीफा, जदयू में विलय का किया विरोध, जानें क्या लिखा है इस्तीफा में

May 16, 2026
Jharkhand bjp election mode : झारखंड भाजपा में शामिल हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता का बड़ा बयान – 7 व 8 अक्टूबर तक हो जायेगा टिकटों का ऐलान
खबर

Jharkhand bjp election mode : झारखंड भाजपा में शामिल हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता का बड़ा बयान – 7 व 8 अक्टूबर तक हो जायेगा टिकटों का ऐलान

May 16, 2026
Next Post
jamshedpur-zila-parishad-जमशेदपुर के बोड़ाम इलाके में पहुंचे जिला परिषद के उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, सबर परिवारों के बीच बांटी दिवाली की खुशियां

jamshedpur-zila-parishad-जमशेदपुर के बोड़ाम इलाके में पहुंचे जिला परिषद के उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, सबर परिवारों के बीच बांटी दिवाली की खुशियां

iswp-union-election-तार कंपनी यूनियन के चुनाव में काफी गर्म माहौल, विपक्ष के आशीष अधिकारी एंड टीम ने बैठक कर साफ चेतावनी दी, चुनाव नहीं हुआ तो अब जायेंगे कोर्ट, श्रीकांत सिंह के बेटे की नौकरी कैसे हुई, फिर से उठाये सवाल

rsb-global-आदित्यपुर से दुनिया में पहचान बनाने वाली ''आरएसबी ग्लोबल'' मैक्सिको प्लांट का करेगी विस्तार, भारत के वित्तीय सुधार के साथ नये रोजगार भी देगी, इलेक्ट्रॉनिक वाहनों के लिए बनायेगी कलपुर्जे, कंपनी के एमडी एसके बेहरा बोले-झारखंड में निवेश के लिए बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर जरूरी, जियाडा अपनी आमदनी का खर्च आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया में खर्च करें, विदेश से आदित्यपुर नहीं आना चाह रहे लोग, हवाई यात्रा शायद भगवान ही चालू करायेंगे, कोरोना को मात देने के बाद पहली बार रुबरु हुए धरतीपुत्र एसके बेहरा ने क्या कहा, क्या है भविष्य की योजनाएं, जानें-video

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision meeting : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर चीफ पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल और टाटा वर्कर्स यूनियन के टॉप थ्री के बीच ठनी, एनएस ग्रेड के डीए प्रति प्वाइंट को लेकर तनातनी के बाद मीटिंग समाप्त

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel tinplate wage revision : टाटा स्टील के टिनप्लेट डिवीजन में हुआ वेज रिवीजन समझौता, पुराना ग्रेड और नया ग्रेड का वेतन बढ़ा, मिलेगा दो साल का एरियर, नहीं बढ़ा डीए प्रति प्वाइंट, जाने क्या हुआ समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Wednesday 17th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 17 जून 2026

Jamshedpur firing : बालीगुमा के पास अपराधियों ने राजनगर के युवक को मारी गोली, देखिये – video

Jamshedpur rural proud – महिला किसान के आम को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान, लंदन हुआ निर्यात

Jamshedpur mining raid : जुगसलाई में खनन विभाग का छापा, शिव घाट में किये गये अवैध बालू भंडारण का खुलासा, बड़े पैमाने पर बालू जब्त, भंडारण करने वाले संकटा सिंह कल्लू पर केस दर्ज

Tata steel wage revision meeting : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर मैनेजमेंट और यूनियन के बीच तल्खी बढ़ी, इन मुद्दों पर बढ़ा गतिरोध, एमडी और सीपीओ इस दिन आयेंगे, तब निकलेगा रास्ता

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur firing : बालीगुमा के पास अपराधियों ने राजनगर के युवक को मारी गोली, देखिये – video

Jamshedpur rural proud – महिला किसान के आम को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान, लंदन हुआ निर्यात

Jamshedpur mining raid : जुगसलाई में खनन विभाग का छापा, शिव घाट में किये गये अवैध बालू भंडारण का खुलासा, बड़े पैमाने पर बालू जब्त, भंडारण करने वाले संकटा सिंह कल्लू पर केस दर्ज

Tata steel wage revision meeting : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर मैनेजमेंट और यूनियन के बीच तल्खी बढ़ी, इन मुद्दों पर बढ़ा गतिरोध, एमडी और सीपीओ इस दिन आयेंगे, तब निकलेगा रास्ता

Jamshedpur rural health camp – शंकरदा पंचायत भवन में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 60 ग्रामीणों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

jamshedpur proud : झारखंड गौरव सम्मान से सम्मानित हुए डॉ अमन कुमार, टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व कमिटी मेम्बर एमके सिंह के बेटे है डॉ अमन

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News