
चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम (चाईबासा) कांग्रेस भवन में गाजे बाजे के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल होने आए तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राधा मोहन बनर्जी को विरोध के कारण उल्टे पैर वापस लौटना पड़ा. बुधवार की दोपहर 1:00 बजे कांग्रेस भवन में सदस्यता अभियान के लिए जिला कार्यकर्ताओं की बैठक चल रही थी. इस दौरान गाजे बाजे के साथ पहुंचे तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राधा मोहन बनर्जी को देखकर कार्यकर्ता भड़क गए. राधा मोहन बनर्जी पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए थे. वर्तमान में वे प्रदेश महासचिव के पद पर हैं. दस दिन पूर्व प्रदीप बलमुचू के कांग्रेस में वापसी के बाद जिले में उनके पुराने समर्थक कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के लिए सक्रिय हो गए है. जिला कमिटी के पदाधिकारियों ने आज राधा मोहन बनर्जी का कांग्रेस में शामिल होने का विरोध के कारण कांग्रेस भवन में हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई. कांग्रेस जिला अध्यक्ष शंभू राय चौधरी ने कहा कि पार्टी छोड़ कर गए नेताओं को प्रदेश कमेटी से सहमति के बाद ही कांग्रेस पार्टी मैं शामिल किया जाएगा. ज्ञातव्य हो कि राधा मोहन बनर्जी पूर्व में कांग्रेस पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष थे. परंतु विधानसभा चुनाव के समय पार्टी छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में चले गए. बुधवार जब वह वापस पार्टी में शामिल होने के लिए आए तो इस बात की जानकारी कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंबर राय चौधरी सहित किसी को नहीं थी. जिलाध्यक्ष ने कहा कि राधा मोहन बनर्जी ने जिला कमेटी या प्रदेश कमेटी में कोई आवेदन नहीं दिया है और सीधे गाजे बाजे के साथ कांग्रेस भवन पहुंच गए. इस कारण उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा, पार्टी में आने का कांग्रेस पार्टी का संविधान है. उन्हें विधिवत आवेदन कर पार्टी की सदस्यता लेनी चाहिए थी. विरोध करने वालों में कांग्रेस के अम्बर रायचौधरी, जोसई मार्डी, प्रितम बांकिरा, नीला नाग, चंद्रशेखर दास, नितिमा बारी, राज कुमार रजक, त्रिशानु राय, जितेन्द्र नाथ ओझा , मंजीत प्रधान , मुकेश कुमार , दिकु सावैयां , मासूम राजा , ईस्माईल सिंह दास , लक्ष्मण चातर , जंग बहादुर , राकेश सिंह , मो०असलम , राजेश दास , रामेश्वर बाहन्दा , चंद्रशेखर प्रसाद आदि शामिल थे.






