जमशेदपुर : कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष पद को लेकर कवायद शुरू हो गई है. कांग्रेस पार्टी के पर्यवेक्षक जमशेदपुर पहुंचे हैं, जहां रायशुमारी की प्रक्रिया बिष्टुपुर के तिलक पुस्तकालय में की गई. रायशुमारी के दौरान जिलाध्यक्ष के 5 दावेदार अपने समर्थकों के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराने को लेकर पार्टी का झंडा और बैनर लेकर तिलक पुस्तकालय पहुंचे. इस दौरान जोरदार नारेबाजी भी की. (नीचे भी पढ़ें व वीडियो देखें)
हालांकि रायशुमारी के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं में कहासुनी भी हुई. बता दें कि पूर्वी सिंहभूम कांग्रेस जिलाध्यक्ष का कार्यकाल 2 साल पहले पूरा हो चुका है. लेकिन अपरिहार्य कारणों से पुराने अध्यक्ष को ही कंटिन्यू किया गया. वहीं अध्यक्ष के चुनाव को लेकर रायशुमारी चल रही है.






